Bigg Boss 20: इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। अब नए एपिसोड में जहां एक तरफ कई कंटेस्टेंट का नॉमिनेशन हुआ, तो वहीं दूसरी ओर जमकर लड़ाइयां भी देखने को मिली। जानिए एपिसोड में क्या कुछ रहा खास।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो से सामने आए नए एपिसोड में नकुल और गुल्लू, आसिफ और लव गिल...और आम्रपाली और उदिती के बीच घमासान देखने को मिला है।
विज्ञापन
इन कंटेस्टेंट्स का हुआ नॉमिनेशन
शो 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कई लोगों का नॉमिनेशन हुआ है। इनमें माही विज, कनिका, उदिति, स्काउट, अरिश्फा, गुल्लू, काजी, मैरी कॉम, यंग डीएसए, अमन और लव गिल के नाम शामिल हैं। अब देखना होगा कि कौन घर से बेघर होता है।
गुल्लू और नकुल के बीच हुई हाथापाई
दरअसल, काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल जाकर उनसे कहते हैं कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने जाते हैं।
जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी कह देते हैं कि सब मजाक में था। लेकिन नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।
इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल गुल्लू से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ता है।
Nakul vs Gullu full fight 🔥 Everyone was holding Nakul still bro owned Gullu so badly , Literally Hulk mode activated unreal physique of Nakul🥶🔥 #BiggBoss20 #NakulDhull #Gullu https://t.co/kfVN0P5Kja
यूजर्स ने नोटिस की यह बात
इस हाथापाई के बीच घबराकर माही ने भी नकुल को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वह नकुल को मारती नजर आईं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे नोटिस करके माही को भी गलत बताया।
What just i seen !!! Mahii hit nakul dhull and then BiggBoss throw out only nakul, what a biased season ever in BB history #ScoutOP #ScoutArmy #BiggBoss20 https://t.co/bSds30hIlm
आम्रपाली, अरिश्फा, उदित और मैरी कॉम में बहस
इसके अलावा नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान आम्रपाली, अरिश्फा, उदित और मैरी कॉम के बीच भी जमकर बहस देखने को मिलती है।
अगले एपिसोड में क्या खास?
शो के आखिर में प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जो आने वाले एपिसोड की झलक दिखाता है। प्रोमो में लव गिल और आसिफ के बीच कहासुनी देखने को मिल रही है। लव और आसिफ के बीच जमकर घमासान और बहसबाजी देखने को मिलती है। आसिफ गुस्से में लव को चापलूस कहते नजर आते हैं। इस लड़ाई को शांत करवाने के लिए भी बाकी घरवालों को आना पड़ता है।
वीडियो के आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि आज इस घर में नियम तोड़ा गया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में किसे सजा मिलती है और कौन घर से बेघर होता है।
देखें वीडियो-
🚨 PROMO Huge Fight between #AasifKhan and #LoveGill 🤯 #NakulDhull Eviction ! #BiggBoss20 #BB20 https://t.co/sotaznSIDD