फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: 'मुझ पर भी कई लांछन लगाए गए हैं, लेकिन...' वीकेंड के वार पर छलका सलमान का दर्द, फैंस हुए भावुक

Sat, 19 Oct 2024 02:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रोमो में सलमान घर में राशन और खाने के मुद्दे पर कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब अभिनेत्री रो पड़ीं, तो सलमान ने कहा, "शिल्पा आई हेट टियर्स।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में अपनी फीलिंग्स के बारे में परेशान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बिग बॉस 18 प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई में भारी सुरक्षा की मौजूदगी में बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग की। आने वाले एपिसोड के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सलमान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह शूटिंग के लिए सेट पर नहीं आना चाहते थे।
विज्ञापन


वीकेंड के वार पर छलका सलमान का दर्द
प्रोमो में सलमान घर में राशन और खाने के मुद्दे पर कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब अभिनेत्री रो पड़ीं, तो सलमान ने कहा, "शिल्पा आई हेट टियर्स।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में अपनी फीलिंग्स के बारे में परेशान नहीं होना चाहिए।




भाईजान ने की शिल्पा की हौसला अफजाई
सलमान ने कहा, "फीलिंग्स से कोई रिश्ता आपका इस घर में होना ही नहीं चाहिए। जैसा कि आज मेरी ये फीलिंग है कि आज मुझे यहां आना ही नहीं था, लेकिन आदमी को जो करना पड़ता है वो करना पड़ता है।" एक और प्रोमो वीडियो में सलमान ने उन बातों के बारे में भी बताया जिनका उन पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सलमान खान का छलका दर्द
घर के अंदर अविनाश मिश्रा के आसपास लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं, यह दावा करने के लिए कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हुए सलमान ने कहा, "घर के सदस्यों का कहना है कि महिलाएं अविनाश के साथ सुरक्षित नहीं हैं। जरा सोचिए कि जब आप उन पर इस तरह के आरोप लगाते हैं तो उनके परिवार को कैसा लगता होगा। मैं यह जानता हूं... मैं जानता हूं कि मेरे माता-पिता किससे गुजरते हैं। मुझ पर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए हैं।"
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें