अविनाश ने कहा चाहत को गंवार
इन दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अविनाश ने चाहत को जरूरी खाना देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर चाहत ने बाद में सोते हुए अविनाश पर पानी डाल दिया। चाहत की इस हरकत से अविनाश नाराज हो गए और उन्होंने चाहत को कहा, 'गंवार, गंवार ही रहता है चाहे कुछ भी कर लो।' खुद को गंवार सुनना चाहत को बर्दाशत नहीं हुआ और वह ज्यादा गुस्सा करने लगीं। उनका कहना था कि वह गांव से आती हैं तो उनके बारे में इस तरह की बातें की जा रही हैं।
चाहत और अविनाश हैं पुराने सह-कलाकार
चाहत और अविनाश पहले भी एक साथ एक सीरियल में काम कर चुके हैं। इस सीरियल का नाम 'नथ' था। सीरियल के दौरान दिए अपने इंटरव्यू में दोनों के बीच अच्छा रिलेशनशिप नजर आता था। लेकिन 'बिग बॉस-18' में आते ही इनके बीच की कहानी बिल्कुल ही बदल गई। दोनों एक-दूसरे से झगड़ा और बहस करने में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं।