फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: चाहत पांडेय ने अविनाश मिश्रा पर लगाया गंभीर आरोप, कैरेक्टर पर उठे सवाल को लेकर फूटा गुस्सा

Thu, 24 Oct 2024 11:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों 'बिग बॉस-18' लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आए दिन किसी ना किसी प्रतियोगी के बीच झगड़ा और मनमुटाव देखने को मिलता है। हाल ही में टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय और अविनाश मिश्रा के बीच भी बहस हो गई। 
 
विज्ञापन
चाहत पांडेय-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@chahatpandey_official, @avinash_world
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाहत पांडेय और अविनाश मिश्रा टीवी जगत के जाने-माने नाम हैं। दोनों कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इन दिनों ये दोनों कलाकार बिग बॉस 18 में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहे हैं। अब तक इनके बीच शो में चीजें ठीक ही चल रही थीं लेकिन अचानक ही इनके भी झगड़े की शुरुआत हो गई। हाल ही में दोनों के बीच काफी बहस हुई। जिसमें इन्होंने एक-दूसरे को काफी भला-बुरा कहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

अविनाश ने कहा चाहत को गंवार 
इन दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अविनाश ने चाहत को जरूरी खाना देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर चाहत ने बाद में सोते हुए अविनाश पर पानी डाल दिया। चाहत की इस हरकत से अविनाश नाराज हो गए और उन्होंने चाहत को कहा, 'गंवार, गंवार ही रहता है चाहे कुछ भी कर लो।' खुद को गंवार सुनना चाहत को बर्दाशत नहीं हुआ और वह ज्यादा गुस्सा करने लगीं। उनका कहना था कि वह गांव से आती हैं तो उनके बारे में इस तरह की बातें की जा रही हैं। 

चाहत ने भी घटिया इंसान बताया 
अगले दिन चाहत ने अविनाश को उनके गंवार वाले बयान पर फिर से घेर लिया। इससे उनके बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान अविनाश से कई ऐसी बातें कहीं जिससे चाहत नाराज हो गईं। उन्होंने अविनाश को कहा कि तुम इससे ज्यादा क्या नीचे गिर सकते हो तुमने एक लड़की के चरित्र के बारे में बोला है। 
 
विज्ञापन

चाहत और अविनाश हैं पुराने सह-कलाकार
चाहत और अविनाश पहले भी एक साथ एक सीरियल में काम कर चुके हैं। इस सीरियल का नाम 'नथ' था। सीरियल के दौरान दिए अपने इंटरव्यू में दोनों के बीच अच्छा रिलेशनशिप नजर आता था। लेकिन 'बिग बॉस-18' में आते ही इनके बीच की कहानी बिल्कुल ही बदल गई। दोनों एक-दूसरे से झगड़ा और बहस करने में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें