भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था।
- फिल्म ने पहले वीक 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- दूसरे वीक इस फिल्म की कमाई 43.75 करोड़ रुपये रही।
- तीसरे वीक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21.85 करोड़ रुपये रहा।
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां इसके कदम 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ चले हैं, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 253.04 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बता दें कि इस फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।