फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarav Kumar: अक्षय के पास करोड़ों की संपत्ति, फिर क्यों बेटा कर रहा है 4500 की नौकरी? एक्टर ने किया खुलासा

Sat, 18 Apr 2026 11:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: इन दिनों अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे की सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और आरव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच उन्होंने एक इंटर्व्यू में अपने बेटे आरव के काम और सैलरी को लेकर बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब चौंक गए। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

वह फिल्मों में नहीं आना चाहता

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव के बारे में बात की, जो अक्सर अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अक्षय ने बताया कि आरव को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह फैशन में अपना करियर बना रहे हैं।

शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि उनका बेटा कई मामलों में उन्हीं की तरह है, खासकर डिसिप्लिन और फिटनेस को लेकर। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों काफी एक जैसे हैं। उसे हेल्थ पसंद है और मुझे भी। वह लंबा है और बहुत फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है। लेकिन वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह फैशन में जाना चाहता है।’

Trending Videos

आरव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बेचारा आज भी 4500 की नौकरी कर रहा है
आगे अक्षय ने बताया कि आरव फैशन में अपना करियर बना रहे हैं और आज भी 4500 की नौकरी कर रहे हैं। ‘खिलाड़ी कुमार’ ने कहा, ‘वो बेचारा आज भी 4500 की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? वह गांवों में जा रहा है और वहां से फैशन सीख रहा है, अलग-अलग तरह के प्रिंट्स और सब कुछ। मैं उसे ज्यादा लेक्चर नहीं देता, लेकिन इतना जरूर कहा है कि किसी का नुकसान मत करना।’
विज्ञापन

'भूत बंगला' मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' में नजर आए अक्षय कुमार 
फिलहाल अक्षय कुमार ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी करीब 16 साल बाद ‘भूत बंगला’ लेकर लौटी है। मूवी हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश राव, तब्बू, असरानी और मिथिला पालकर अहम रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें