फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने की तृप्ति डिमरी के आत्मविश्वास की तारीफ, कहा- उनके साथ काम करना शानदार है

Fri, 07 Jun 2024 05:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ की अपनी सह-कलाकार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने तृप्ति को आत्मविश्वासी बताया और कहा कि उन्हें उनके साथ काम करना पसंद है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कार्तिक आर्यन के प्रशंसक उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अभिनेता अपने कई आगामी परियोजनाओं को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ और अनुराग बसु की प्रेम कहानी पर आधारित परियोजना पर तृप्ति डिमरी के साथ भी काम कर रहे हैं। अभिनेता ने एक साक्षात्कार में तृप्ति के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए खुलकर बात की। 
विज्ञापन


आत्मविश्वासी हैं तृप्ति
साक्षात्कार के दौरान तृप्ति के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रहा हूं, जिसमें तृप्ति भी हैं। उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। मैं बहुत खुश हूं कि वह इसका हिस्सा हैं। वह बहुत आत्मविश्वासी हैं, जो कि बहुत ही बढ़िया है।’
Bollywood News: थप्पड़ विवाद को लेकर बॉलीवुड के सितारों पर भड़कीं Kangana Ranaut l Kangana Slapped
विज्ञापन


तृप्ति के साथ काम करना कार्तिक को आया पसंद
कार्तिक ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि जब आप तृप्ति जैसे कलाकार के साथ काम करते हैं तो इससे आपको मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘इससे सीन और मुझे भी कुछ पलों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उनके साथ काम करना बहुत बढ़िया है।’
विज्ञापन


एक और फिल्म में तृप्ति के साथ नजर आएंगे कार्तिक!
कार्तिक इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर कार्तिक और तृप्ति ने एक और फिल्म को साइन किया है। अफवाह यह भी थी की कार्तिक और तृप्ति अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ के लिए एक साथ काम करेंगे। हालांकि, भूषण कुमार ने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी हम ‘आशिकी 3’ नहीं बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूषण ने आगे कहा, ‘इस फिल्म का 'आशिकी' नाम नहीं है। जब हम आशिकी 3 बना रहे थे, तो यह काम नहीं कर रही थी। इसलिए, अब हम एक और रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं, जिसे अनुराग दादा निर्देशित कर रहे हैं। कार्तिक और तृप्ति इसका हिस्सा हैं।’
Grant Sputore: 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं ग्रांट! लीजेंडरी पिक्चर्स से मिलाया हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें