भोजपुरी की मशहूर गायिका आरोही भारद्वाज एक के बाद एक शानदार गानों से लोगों का दिल जीत रही हैं। आरोही की मधुर आवाज प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इसी कड़ी में उनका नया गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम 'लाखों में एक' है। वीडियो में पूजा निषाद और शुभकिशन शुक्ला की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
आरोही भारद्वाज की आवाज ने किया मंत्रमुग्ध
भोजपुरी गाने 'लाखों में एक' को आरोही भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल डी.के. दीवाना ने लिखे हैं। म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। वहीं, इसे पूजा निषाद और शुभकिशन शुक्ला पर फिल्माया गया है। गाने के बोल और दृश्य दिल जीतने वाले हैं। इसे यूट्यूब पर अब तक 29 हजार 104 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 732 लोगों ने इस पर लाइक का बटन दबाया है। लोग वीडियो पर टिप्पणी कर म्यूजिक वीडियो की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।