फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahima Gupta: गंदी बात फेम एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन के मौके पर रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए साझा की तस्वीर

Tue, 14 Feb 2023 08:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गंदी बात फेम एक्ट्रेस महिमा गुप्ता ने अपने शादी शुदा लुक से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
mahima gupta - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंदी बात फेम एक्ट्रेस महिमा गुप्ता अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। महिमा गुप्ता भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा कर महिमा ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

Mahima Gupta - फोटो : instagram
सुहागन के रूप में महिमा ने साझा की तस्वीर
दरअसल महिमा गुप्ता के द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दिलचस्प बात यह है कि वह इसमें एक सुहागन के रूप में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों में गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही गोल्डन रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स पहने हुए है। महिमा इन तस्वीरों में एक शादीशुदा अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी पहना है। इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। फोटोज को देख कर ऐसा लग रहा है कि महिमा ने शादी कर ली है। 

Pathaan: अब विवेक अग्निहोत्री भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

Mahima Gupta - फोटो : instagram
आने वाली फिल्म के लिए अपनाया नया लुक
हालांकि महिमा की इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई कुछ और है। दरअसल उन्होंने शादी नहीं की है। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म के लिए है। जिसके लिए वह शादी शुदा महिला के रूप में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू। महिमा के इस कैप्शन को और लुक को देख कर कई यूजर्स भी कमेंट्स करते हुए नजर आए हैं। आपको बता दें कि महिमा गुप्ता भोजपुरी की फिल्म दे दे प्यार दे, लव का कबूतर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही भोजपुरी निर्माता यश कुमार की फिल्म पति पत्नी और भूतनी में दिखाई देने वाली हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें