फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangharsh 2: 'संघर्ष 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शर्टलेस खेसारी लाल यादव को देख फैंस को याद आए सलमान खान

Sat, 11 Feb 2023 08:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संघर्ष 2' से अभिनेता का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फैंस खेसारी लाल के इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'गॉडफादर' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इसके बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'संघर्ष 2' का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म 'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। 'संघर्ष 2' से खेसारी लाल यादव का सामने आया लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'संघर्ष 2' रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित और पराग पाटिल द्वारा निर्देशित फिल्म है। काफी समय से फैंस खेसारी लाल के इस फिल्म से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। 'संघर्ष 2' से खेसारी लाल का जो फर्स्ट लुक जारी हुआ है, उसमें वह शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। खेसारी लाल यादव के शर्टलेस लुक देख सभी फैंस उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान बता रहे हैं। बैकग्राउंड में तबाही और ब्लास्ट जैसा दृश्य दिखाया गया है। खेसारी लाल के इस लुक को देखने के बाद फैंस का कहना है कि भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Gehana Vasisth: यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां, सब की सब इंडियन पोर्न स्टार

संघर्ष - फोटो : सोशल मीडिया
'संघर्ष 2' एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। संघर्ष का पहला भाग भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसके बाद से कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल भी धमाकेदार होगा। इस फिल्म का टीजर 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया जाएगा।

Shehzada: सेंसर बोर्ड ने 'शहजादा' को दिखाई हरी झंडी, कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री मेघा श्री, माहि श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर द्वारा लिखित है। फिल्म के गीत के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।

Bollywood: घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेस, किसी ने सही मारपीट तो किसी ने पति को कराया गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें