इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर जिन सितारों को देखकर उनके प्रशंसक दीवाने हो जाते हैं और उनकी तस्वीरों को दिन रात ‘लाइक’ करते रहते हैं, उन्हें रू ब रू देखकर क्या वे उन्हें पहचान भी पाएंगे? ये सवाल मुंबई में कैमरा थामे दिखने वाले पैपराजी अक्सर पूछते रहते हैं। सितारे भी जब पूरी रौनक में नहीं होते हैं तो उनसे कन्नी काटकर निकल जाते हैं और फिर जब सजधज कर निकलते हैं तो उनके पीआर उनके फलां जगह होने की सूचना ‘लीक’ करते हैं। मुंबई में नए धारावाहिक ‘बेकाबू’ की शुरुआत के मौके पर सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा दिखीं तो वहां मौजूद लोगों में से जिनके हाथों में भी कैमरे थे, सब उनको देखकर हैरान रह गए।
दरअसल नए धारावाहिक 'बेकाबू' के प्रचार में मोनालिसा का नाम बहुत ही सुनियोजित तरीके से पेश किया जा रहा है। धारावाहिक की कहानी में एक है राक्षस की दुनिया और दूसरी है परीलोक की दुनिया। शालीन भनोट, ईशा सिंह और मोनालिसा का ये शो एक फंतासी ड्रामा है, जिसमे एक परी और राक्षस की यात्रा को दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अपनी अपनी शक्तियों से अनजान हैं। जब उन्हें अपनी शक्तियों का अहसास होता है, तो कहानी में एक नया मोड़ आता है। इस शो में राक्षस की भूमिका शालीन भनोट निभा रहे हैं तो, वही परी की भूमिका में ईशा सिंह हैं। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रहीं मोनालिसा धारावाहिक 'बेकाबू' में एक बार फिर नकारात्मक भूमिका में हैं।
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल