फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: 'कंगुवा' के आने से पहले निर्माता का बड़ा बयान, कहा- कोई भी 'कंगुवा 2' से टकराने की हिम्मत नहीं करेगा

Sat, 03 Aug 2024 09:47 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कंगुवा' के निर्माता केई ज्ञानवेल राजा फिल्म के अच्छे प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके रिलीज होने से पहले ही कह दिया कि 'कंगुवा 2' से कोई भी टकराने की हिम्मत नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कंगुवा' फिल्म कैसी होगी, यह तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म के निर्माताओं को अपनी इस फिल्म पर बहुत भरोसा है। 'कंगुवा' के निर्माता आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक ताजा उदाहरण तब देखना को मिला, जब निर्माता केई ज्ञानवेल राजा ने हालिया साक्षात्कार में फिल्म को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन

कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इस साल में हम अब तक कई बार यह देख चुके हैं कि दो बड़ी फिल्मों के टकराव से बचने के लिए उनकी रिलीज की तारीख में बदलाव किया जा चुका है, लेकिन 'कंगुवा' के मामले में कहानी कुछ और ही है। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'कंगुवा' के निर्माता ज्ञानवेल राजा से पूछा गया कि वो टिकट खिड़की पर टक्कर से बचने की कोशिश करते नहीं दिख रहे हैं। इस सवाल का बड़ा ही दिलचस्प जवाब सुनने को मिला। 

Modern Masters S S Rajamouli Review: राजामौली का अच्छा स्तुति गान, जानिए कहां चूकी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री

कंगुवा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
केई ज्ञानवेल राजा ने स्वीकार करते हुए कहा कि बॉक्स पर टकराव की संभावना है। उन्होंने कहा कि 'कंगुवा' की कहानी को जाने बगैर कुछ लोग इसके साथ टक्कर ले सकते हैं, मगर 'कंगुवा 2' के साथ कोई भी टकराने की हिम्मत नहीं करेगा। निर्माता ने कहा कि उन्हें इस बात पर पूरा यकीन है।

Arjun kapoor: 'उलझ' में जान्हवी के अभिनय के कायल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर कह दी बड़ी बात
विज्ञापन

बॉबी देओल और सूर्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
'कंगुवा' का निर्देशन सिरूथाई शिवा कर रहे है। इसमें सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा योगी बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम, रवि राघवेंद्र, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, जगपति बाबू, केएस रविकुमार और आनंदराज भी अभिनय करते दिखाई देंगे। फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी।

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने कहा,'अरिजीत सिंह खुद से प्यार नहीं करते', जानिए क्या है पूरा मामला !
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें