अभिनेता शरद केलकर ने एसएस राजामौली की एनिमेटेड सीरीज ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ में डबिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। शरद केलकर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। आलोचक और प्रशंसक दोनों ही उनके अभिनय की सराहना करते हैं। राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ की भव्य सफलता ने तेलुगु सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। ‘बाहुबली’ फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली के किरदार को अभिनेता शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म की शानदार सफलता के बाद इसके एनिमेटेड वर्जन पर काम किया गया, जिसमें शरद केलकर ने ही अमरेंद्र बाहुबली के किरदार की डबिंग की।
फिल्म और एनिमेशन की डबिंग में है अंतर
अभिनेता ने एक साक्षात्कार में डबिंग के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म और एनिमेटेड फिल्म की डबिंग में बहुत अंतर होता है। इस दौरान उन्होंने डबिंग के दौरान आई चुनौतियों पर भी चर्चा की। दोनों के बीच अंतर समझाते हुए अभिनेता ने कहा कि जब आप फिल्म की शूटिंग करते हैं तो आपके पास लोकेशन, सह-कलाकार, कैमरा, कॉस्टयूम और बहुत सारी चीजें होती हैं, लेकिन जब आप एनिमेशन के लिए डबिंग करते हैं तो आपके सामने सिर्फ एक माइक होता है। आपको माहौल, अभिनेता की आवाज, परिस्थिति और टोन बिना कॉस्टयूम के हर चीज की कल्पना करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसमें मजा भी आता है।
पंजाबी गाने पर थिरकते हुए जिम में पसीना बहाते दिखे विक्की
फिल्मों के शौकीन हैं शरद
एसएस राजामौली ने अभिनेता से जब एनिमेटेड फिल्म के लिए संपर्क किया तो उस दौरान अपनी प्रतिक्रिया को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा पहला विचार यही था कि मैं फिल्मों का शौकीन हूं। मैंने बहुत सी फिल्में देखी हैं, खासकर दक्षिण भारतीय फिल्में और मैंने राजमौली जी की लगातार दो फिल्में देखी हैं, ‘मगाधीरा’ और मक्खी’ और यह दोनों फिल्में बिल्कुल अलग है।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘जब मुझे इस सीरीज का ऑफर मिला तो मुझे नहीं पता था कि वो फिल्म में क्या करवाएंगे? मैं बस उनसे मिलना चाहता था और मिल गया।’
‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ बाहुबली और भल्लालदेव के एक साथ लड़ने की कहानी है। महिष्मती साम्राज्य पर जब घोर संकट छा जाता है तब दोनों एक साथ मिलकर लड़ते हैं।
Actor Chandrakanth Death: तेलुगु अभिनेता चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम की मौत से सदमे में थे एक्टर