अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार हैं और ऐसे में दोनों सितारे फिल्म का जबर्दस्त प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग और मजेदार तरीके से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए अक्षय और टाइगर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। अक्सर वे सोशल मीडिया पर कॉमेडी से भरपूर वीडियो साझा करते रहते हैं। दोनों अभिनेताओं ने लगातार एक-दूसरे पर मजाक उड़ाकर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में अक्षय ने टाइगर के साथ प्रैंक किया था और अब टाइगर ने भी बदला लेकर हिसाब बराबर कर लिया है।