फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की ने साझा की संघर्ष के दिनों की पुरानी फोटो, मृणाल ठाकुर ने कहा- मेरा दिल तुम्हारे लिए..

Wed, 10 Jul 2024 09:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संघर्ष के दिनों की तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर 12 साल पुरानी है। इसके साथ उन्होंने प्यार देने के लिए लोगों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल की इस साल की पहली फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना तौबा तौबा इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। लोग विक्की कौशल के डांस स्टेप कॉपी कर-करके वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच विक्की कौशल ने अपने संघर्ष के शुरूआती दिनों की एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन


दो तस्वीरों में बताई अपनी कहानी
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की है। इनमें से पहली तस्वीर में उन्हें स्लेट बोर्ड पकड़े देखा जा सकता है। यह तस्वीर ऑडिशन देने के दौरान की है। स्लेट पर उनके नाम, उम्र और जन्मतिथि समेत कई जानकारियां लिखी हुई है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो कार की छत पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ulajh: अजय देवगन को टक्कर देने के लिए तैयार जान्हवी कपूर, 'उलझ' के नए पोस्टर से बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह
विज्ञापन


कुछ भी रातों-रात नहीं होता: विक्की
विक्की ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "12 साल पहले आज ही के दिन...कुछ भी रातों-रात नहीं होता। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी हूं।" बता दें कि विक्की ने ऑडिशन की जो तस्वीर साझा की है वो 12 साल पहले की है।
विज्ञापन




फिल्मी हस्तियों ने लुटाया प्यार
विक्की की इस पोस्ट पर कई कलाकारों ने प्यार लुटाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरा दिल तुम्हारे लिए बहुत खुश है। रणवीर सिंह ने आंसू भरी आंखों और दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "यार।” वहीं, निर्देशक अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि ये स्लेट पहचानना पहचानना सा लग रहा है। 

Movies Sequel: पहले पार्ट के साथ ही हो गया इन फिल्मों के सीक्वल का एलान, क्या सफल होगा इंडस्ट्री का यह चलन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें