बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी एक ही समय पर दो लड़कियों ने प्रपोज किया है, तो अभिनेता ने तो कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अभिनेता विक्की कौशल अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'बैड न्यूज' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'बैड न्यूज' में विक्की के अलावा तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, विक्की से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी एक ही समय में दो लड़कियों से प्रपोज किया है। विक्की ने ऐसा दिल छू लेने वाला जवाब बोला, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
विक्की कौशल को एक ही समय में दो लड़कियों ने किया प्रपोज?
28 जून 2024 को धर्मा प्रोडक्शन की बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल से जब पूछा गया कि क्या कभी उन्हें दो या उससे ज्यादा लड़कियों ने एक साथ 'आई लव यू' कहा है। इस पर विक्की ने शरमाते हुए जवाब दिया और बोले, ''देखो इतना अच्छा नसीब है मेरा, 2 ने नहीं, लेकिन एक ने बोला है और फिर...'। (यहां शायद विक्की कैटरीना की बात कर रहे हैं)
बैड न्यूज के बारे में
'बैड न्यूज' का ट्रेलर काफी मजेदार और कॉमेडी से भरपूर रहा। तृप्ति डिमरी ने फिल्म में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में तृप्ति, विक्की कौशल से प्यार करती हैं लेकिन एमी विर्क से मिलती है, उसे शक है कि उसके बच्चे का पिता वह है। 'बैड न्यूज' 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में नेहा धूपिया भी अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
विक्की की आने वाली फिल्म लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'छावा' है, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। उन्होंने सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरें साझा कीं। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा विक्की निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2025 के मौके पर रिलीज होगी।