फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: कान में पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों पर अनुराग का तंज, कहा- भारत में ऐसी फिल्मों का नहीं होता स

Mon, 10 Jun 2024 07:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीयों को मिले पुरस्कारों को लेकर बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा भारत में ऐसी फिल्मों का समर्थन नहीं किया जाता।  
 
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक हैं। उनके फिल्मों की अपनी एक अलग शैली है। उनकी फिल्मों का एक खास दर्शक वर्ग होता है। इस वजह से कई बार उन्हें अपनी फिल्मों के लिए आलोचनाएं भी सुनने को मिलती हैं। हालांकि, वह भी अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। उन्हें अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता है। अब एक बार फिर उन्होंने फिल्मों के प्रति समर्थन को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। 

विज्ञापन


'सरकार नहीं देती ऐसी फिल्मों को समर्थन'
अनुराग कश्यप कान फिल्म फेस्टिवल में मिले पुरस्कारों के लिए वह सरकार को श्रेय नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस समारोह के दौरान, जिन स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं ने जीत हासिल की है, यह केवल उनकी जीत है। सरकार के तरफ से इस तरह की पुरस्कार विजेता फिल्मों को कोई खास समर्थन नहीं दिया जाता। उन्होने कहा, "कान में भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा, उन विजेता फिल्मों में से कोई भारतीय नहीं है। भारत में ऐसे सिनेमा का समर्थन नहीं होता, जैसी फिल्मों को कान में दिखाया गया था।" 
Urvashi Dholakia: अपनी इमेज बदलने को बेताब हैं 'कोमोलिका', बोलीं- बस बहुत हो गया अब नेगेटिव रोल नहीं करूंगी!
विज्ञापन

77वें कान फेस्टिवल में भारत को मिले थे तीन पुरस्कार 
बता दें कि पिछले महीने कान फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ था । इस फेस्टिवल के 77वें संस्करण में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की थी। इस दौरान भारत ने तीन पुरस्कार जीते थे।  पायल कपाड़िया अपनी फिल्म "ऑल वी इमेजिन एज लाइट" के लिए ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली भारत की पहली निर्देशक बनीं। उनके अलावा अनसूया सेनगुप्ता को "द शेमलेस" के लिए अन सर्टेन रिगार्ड स्ट्रैंड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं, एफटीआईआई के छात्र चिदानंद एस. नाइक ने "सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो" के लिए ला सिनेफ सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता। 
विज्ञापन

Varun Dhawan: पत्नी और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण, फिलहाल उस घर में है इस सुपरस्टार का बसेरा
'बैड कॉप' में दिखाएंगे अदाकारी का जलवा
हाल में ही अनुराग ने नायकों के नाम पर फिल्में देखने वाले दर्शकों को भी आड़े हाथ लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, "हमारे यहां नायकों को पूजने वाले दर्शक हैं। हमारे देश की आबादी बहुत ज्यादा है, फिर भी चीन की तुलना में, हमारे पास सिनेमाघरों की संख्या बहुत कम है"। बात करें अनुराग के वर्क फ्रंट की तो वह बतौर अभिनेता गुलशन देवैया के साथ एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज बैड कॉप में नजर आने वाले हैं, जो 27 जून को डिज्नी+हॉट स्टार पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा वह बतौर निर्देशक 'किल बिल' की हिंदी रीमेक का निर्देशन करने वाले हैं। 
Celebs: राजनीतिक परिवार से जुड़ी हैं इन सितारों की जड़ें, किसी के पिता रहे मुख्यमंत्री तो कोई विधायक का है बेटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें