फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: पिता इरफान को याद कर भावुक हुए बाबिल खान, बोले- 'मेरे बाबा स्टार नहीं थे और मैं स्टारकिड नहीं हूं'

Tue, 12 Mar 2024 12:49 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जब बाबिल से पूछा गया कि वे बॉलीवुड की पार्टियों में क्यों नहीं दिखाई देते हैं। इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'देखिए मेरे बाबा न तो स्टार थे और न ही मैं स्टार किड हूं, जो मुझे पार्टियों में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में नजर आए थे। दर्शकों को उनका काम इस सीरीज में काफी पसंद आया था। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता अपने बचपन के दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म 'बिल्लू बार्बर' और शाहरुख खान से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों को भी साझा किया।  
विज्ञापन


शाहरुख के पैरों से लिपट गए 
बाबिल खान धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। दर्शक उनके काम को सराह भी रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे बचपन के दिनों को याद करते हुए बोले, 'जिन दिनों बाबा 'बिल्लू बार्बर' में काम कर रहे थे, उन दिनों मैं काफी छोटा था। मैं कभी-कभी सेट पर उनके साथ चला जाता था। एक दिन मैं सेट पर था कि अचानक ही मुझे शाहरुख खान दिखे। मैं उन्हें देखते ही उनकी तरफ भागा और उनके पैरों से लिपट गया था।'

Salman Khan: 'टाइगर 3' के बाद सलमान की आगामी फिल्म की हुई घोषणा, एआर मुरुगादॉस के मूवी की रिलीज डेट आई सामने
विज्ञापन


शाहरुख हैं प्यारे इंसान 
बाबिल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। मैं सिर्फ इतना महसूस कर रहा था कि ये शाहरुख खान हैं, जिन्हें मैं काफी पसंद करता हूं। मैं उनके पैरों से लिपटा हुआ था और वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने बड़े प्यार से मेरे माथे पर अपना हाथ फिराया था। मुझे आज भी याद है जब वे सेट पर आए थे, तब उनके पीछे-पीछे कितनी बड़ी भीड़ भी वहां पहुंच गई थी।'
विज्ञापन


कियारा की गैर हाजिरी में दिशा ने सिद्धार्थ के साथ की ऐसी हरकत, हुईं ट्रोल

 


स्टार किड नहीं हूं मैं 
जब बाबिल से पूछा गया कि वे बॉलीवुड की पार्टियों में क्यों नहीं दिखाई देते हैं। इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं, 'देखिए मेरे बाबा न तो स्टार थे और न ही मैं स्टार किड हूं, जो मुझे पार्टियों में बुलाया जाएगा। बाबा कभी भी ऐसी कॉमर्शियल पार्टी या फिल्मों का हिस्सा नहीं रहे। आप उन्हें किसी बॉक्स में नहीं फिक्स कर सकते और दूसरी बात मुझे अकेले रहना भी पसंद है इसलिए मैं इन पार्टियों में नहीं जाता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें