फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा से कर लिया था ब्रेकअप? वजह कर देगी हैरान

Mon, 22 Apr 2024 05:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप जब रिलेशनशिप में थे, तब एक वक्त ऐसा आया जब दोनों का रिश्ता बिखरने की कगार पर आ गया था। दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। इसकी वजह हाल ही में खुद आयुष्मान ने बताई है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभाओं वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह सिर्फ न अपनी अदाकारी, बल्कि अपने संगीत से भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने ‘रोडीज’ जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था।
विज्ञापन



लोकप्रिय होने के बाद ताहिरा किया ब्रेकअप
कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप से साल 2008 में शादी कर ली। दोनों की जिंदगी एक बॉलीवुड फिल्म की तरह थी। दोनों किशोरावस्था में मिलें, प्यार हुआ और शादी कर ली। हालांकि, आयुष्मान ने थोड़ी लोकप्रियता मिलने के बाद उनसे ब्रेकअप भी कर लिया था। इसका खुलासा एक साक्षात्कार में अभिनेता ने खुद किया। दरअसल, आयुष्मान ने साल 2004 में एमटीवी का शो ‘रोडीज’ जीत लिया, जिसके बाद वो रातों-रात प्रसिद्ध हो गए और तब उन्होंने ताहिरा से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।
Kalki 2898 AD: डी-एजिंग का जलवा, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी की तर्ज पर अश्विन ने तैयार किया बिग बी का जवां लुक
विज्ञापन



रोडीज जीतने के बाद क्यों तोड़ा रिश्ता?
हाल ही में, एक साक्षात्कार में अभिनेता ने खुलासा किया और कहा, ‘प्रसिद्धि को संभालना बहुत मुश्किल होता है। खासकर तब, जब आप 16-17 साल की उम्र में प्रसिद्ध हो जाएं। मुझे याद है मैंने ताहिरा से ब्रेकअप कर लिया था, क्योंकि कई दूसरी लड़कियों से मुझे काफी अटेंशन मिल रही थी'।
विज्ञापन



चंडीगढ़ के सबसे मशहूर लड़के थे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना ‘रोडीज’ जीतने के बाद चंडीगढ़ के सबसे मशहूर लड़के बन गए थे। उन्होंने अपने ब्रेकअप के पीछे का कारण अपना जीवन अपने तरीके से जीने को बताया था। अभिनेता ने कहा, 'मैं उस समय चंडीगढ़ में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति था और मैंने ताहिरा से यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि 'मैं अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं' लेकिन 6 महीने बाद मैं उसके पास वापस गया और उससे कहा कि 'मैं अब ऐसा नहीं कर सकता'। अब आयुष्मान और ताहिरा की जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ियों में शुमार है।
शानदार अंदाज में नजर आईं राहा की दादी मां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें