फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avinash Das: निर्देशक अविनाश दास का सोशल मीडिया पर बड़ा बयान, बोले, पीयूष मिश्रा गीतकारों के बोल चुराते हैं..

Mon, 01 Apr 2024 10:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अविनाश दास ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'माननीय पीयूष मिश्रा ने पहले साहिर की पंक्तियां चुराईं। अब हबीब जालिब की पंक्तियां चुरा ली हैं'। 
विज्ञापन
अविनाश दास, पीयूष मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके, पत्रकार से निर्देशक बने अविनाश दास ने अभिनेता, गायक व गीतकार पीयूष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। अविनाश दास ने पीयूष मिश्रा पर गीतकारों की पक्तियां चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने साहिर लुधियानवी की पक्तियों का हवाला दिया है।

विज्ञापन

Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर

पोस्ट साझा कर कही यह बात
अविनाश दास ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'माननीय पीयूष मिश्रा ने पहले साहिर की पंक्तियां चुराईं। अब हबीब जालिब की पंक्तियां चुरा ली हैं। इसका मतलब है कि वह पढ़ने लिखने वाले गायक गीतकार हैं, लेकिन वह अपनी पढ़ाई लिखाई से कुछ सीख नहीं पाते। भीड़ जिधर दौड़ाती है, उधर दौड़ जाते हैं'।
विज्ञापन

  दाराब फारूकी ने दी प्रतिक्रिया।
विज्ञापन

'नोटबुक', 'विक्ट्री', 'डेढ़ इश्किला' और 'ऐ वतन मेरे वतन' जैसी फिल्में लिख चुके फिल्म राइटर दाराब फारूकी ने अविनाश दास के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है , 'शुक्रिया भाई, मुझे लगा मैं अकेला पड़ने वाला हूं...'।
LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' का टीजर हुआ जारी, देखने से पहले कर लें ईयरफोन का इंतजाम

इन फिल्मों में पीयूष मिश्रा ने गाए हैं गाने
हालांकि, पीयूष मिश्रा की अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। पीयूष मिश्रा चर्चित अभिनेता होने के साथ-साथ संगीत निर्देशक, गायक, गीतकार व स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक किया है। 'मकबूल', 'गुलाल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में उन्होंने गाने गाए हैं।
Matka King: अभिनेत्रियों को मिल रहे अकेले मिलने के बुलावे, प्राइम वीडियो सीरीज के कलाकारों का चयन अब भी अधूरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें