फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' का टीजर हुआ जारी, भूल से भी मत करना सबके सामने देखने की गलती

Mon, 01 Apr 2024 08:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ष 2010 में दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' रिलीज हुई थी। अब इसी का सीक्वल लेकर दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर फिर हाजिर हैं। आज सोमवार को इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
LSD 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों 'क्रू' सिनेमाघरों में सजी हुई है। 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने महज तीन दिनों के अंदर ही कमाई के मामले मे दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। 'क्रू' को रिया कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। तब्बू, करीना और कृति की फिल्म की तारीफों के बीच एकता कपूर अपनी नई फिल्म को लेकर भी तैयार हैं, जिसका टीजर आज जारी हुआ है। अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो पहले ही सावधान हो जाएं। टीजर देखने से पहले ईयरफोन का इंतजाम कर लें। परिवार के साथ तो इसे देखने की गलती कतई न करें।

विज्ञापन

Box Office: दुनियाभर में सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'ड्यून 2', तीन दिन में 'गॉडजिला x कॉन्ग' ने भी बनाया यह रिकॉर्ड

हद से ज्यादा बोल्ड कंटेंट
वर्ष 2010 में दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' रिलीज हुई थी। अब इसी का सीक्वल लेकर दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर फिर हाजिर हैं। आज सोमवार को इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। नाम के अनुरूप ही इसमें बोल्ड कंटेंट की भरमार है। द्विअर्थी संवाद हैं। टीजर देखते-देखते ही आप इस फिल्म को देखने का आइडिया त्याग सकते हैं। 
विज्ञापन



न संवाद समझ आए न कॉमेडी
टीजर में मौनी रॉय, उर्फी जावेद नजर आई हैं। इनके अलावा अनु मलिक की भी झलक देखने को मिली है। इसमें इंटरनेट के दौर की लव स्टोरी दिखाई गई हैं। तीन अलग-अलग कहानियों के जरिए रिश्तों की उलझन को दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर में डायलॉग सस्ती किस्म के हैं। देखते हुए लगता है कि कुछ सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का डालने का भी प्रयास है। लेकिन, न तो कॉमेडी समझ आती है और न ही संवाद पल्ले पड़ते हैं।
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: 12 साल बाद विद्युत जामवाल की तमिल सिनेमा में वापसी! एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म में आएंगे नजर

टीजर से पहले दिया गया डिस्क्लेमर
कुल मिलाकर फिल्म का टीजर ही देखते-देखते बोरियत सी होने लगती है। फिल्म न जाने कैसी होगी! एक बात और बता दें कि टीजर शुरू होने से पहले बाकायदा इसके कंटेंट को लेकर डिस्क्लेमर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्म19 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
Voices of Resilience: यूके थिएटर ने फिलिस्तीनी लेखकों के कार्यक्रम को किया रद्द, वजह सामने आने के बाद से विवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें