फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avika Gor: छोटी 'आनंदी' के साथ हुआ था एक दर्दनाक हादसा, अविका बोलीं- जो लोग आपकी सुरक्षा के लिए हैं वही अगर..

Mon, 17 Jun 2024 07:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अविका गौर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्लडी इश्क' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए एक हादसे को अपने फैंस के संग साझा किया है। अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे अच्छी तरह से याद है किसी ने मुझे पीछे से छुआ था। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पीछे मेरा बॉडीगार्ड था'। 
विज्ञापन
अविका गौर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत टीवी के हिट शो 'बालिका वधु' से किया था। इस शो में वे 'आनंदी' के किरदार में नजर आई थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ बचपन में हुए एक हादसे को साझा किया है। आइए जानते हैं अविका ने क्या कुछ कहा है उस हादसे के बारे में--
विज्ञापन

 


अपने बॉडी गार्ड ने किया था गलत काम 
अविका गौर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्लडी इश्क' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए एक हादसे को अपने फैंस के संग साझा किया है। अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे अच्छी तरह से याद है किसी ने मुझे पीछे से छुआ था। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो पीछे मेरा बॉडीगार्ड था। यह हादसा कजाकिस्तान में हुआ था। जब उसने मुझे पहली बार गलत तरीके से छुआ था तभी मुझे उसे टोकना चाहिए था'। 

Sonam Bajwa: फिल्म निर्माताओं की सहायक बनीं सोनम बाजवा, कैसे की मदद, बोलीं- खुद का मेकअप...
विज्ञापन


मैंने थोड़ी हिम्मत दिखाई 
अविका गौर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं एक मंच पर शो के लिए जा रही थी तब मुझे लगा कि फिर से मुझे कोई छूने की कोशिश कर रहा है। मैंने मुस्कर गुस्से से उनकी तरफ देखा तो वे सकपका गए और उन्होंने मुझसे माफी मांग लिया। मैंने उस बात को जाने दिया, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उन्हें ऐसे ही नहीं जाने देना चाहिए था। मैं शायद थोड़ा और हिम्मत दिखा सकती थी'।  
विज्ञापन


वीकएंड के बाद धीमी हुई 'चंदू चैंपियन' की रफ्तार, जानें कलेक्शन

किसी भी चीज के लिए अब तैयार हैं अविका 
अविका गौर उस हादसे के बाद काफी बदल गई हैं। अभिनेत्री कहती हैं, 'अभी तो मैं मेरी बात कर रही हूं। सोचिए मेरे पास बॉडीगार्ड्स के होने के बावजूद मेरे साथ यह हादसा हो सकता है तो बाहर बहुत सारी लड़कियां होती हैं जिनके पास तो बॉडीगार्ड्स भी नहीं होते हैं उनके साथ क्या होता होगा। खैर, उस हादसे के बाद मैं अब काफी बदल गई हूं और अगर कोई गलती से भी उसे दोहराने की कोशिश करेगा तो मैं उसे यूं ही जाने नहीं दूंगी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें