फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यहां डरना मना है’: टाइगर हमले के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा पर बोले आशीष शेलार, कहा- ‘किसी से डरने की जरूरत नहीं’

Thu, 12 Nov 2026 05:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  •  टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद से ही सितारों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 
  •  महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेलेब्स को डरने की कोई जरुरत नहीं है। 
  •  पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और बॉलीवुड पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
आशीष शेलार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से ही सेलेब्स अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सजग हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने फिल्मी हस्तियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात की। 

सुरक्षा पर क्या बोले आशीष शेलार? 

विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र से मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘मुंबई पुलिस सक्षम है और पुलिस व्यवस्था ने इस पर काम किया है। हमें यह पता लगाना होगा कि ये एआई-जनरेटेड कॉल कहां से आ रहे हैं, क्या ये सिर्फ खोखली बातें हैं और असली मुद्दे क्या हैं, और फिर हमें दोषियों को पकड़ना होगा। बॉलीवुड इस समय पूरी तरह सुरक्षित है। महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है। सरकार मुंबई पुलिस से भी यही उम्मीद करती है और वे वास्तव में अपना काम कर रहे हैं।’ 

Trending Videos

आशीष शेलार, मंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

शेलार ने कहा पुलिस कर रही कार्यवाही 
आगे आशीष शेलार ने कहा कि ‘यहां डरना मना है, मैं बस इतना ही कह सकता हूं। दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड जगत के सदस्यों से भी डर के आगे न झुकने की अपील की और दोहराया कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा करती है और पुलिस प्रशासन इस दिशा में काम कर रहा है।'

हमले के बाद टाइगर से मिले 
इस हमले के बाद आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, ‘टाइगर श्रॉफ से मिलकर जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना के बाद उनका हालचाल पूछा। हमारे समाज में हिंसा की ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और शक्ति की कामना करता हूं।’

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले महीने हुआ अभिनेता पर हमला 
मुंबई के जुहू इलाके में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना हुई थी। जहां बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। हालांकि अभिनेता को सीधे गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर को चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को ट्रेन में यात्रा करते समय पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें