डांस दीवाने के शो में जज की भूमिका में नजर आ रहे सुनील
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट है, जिसका अंदाजा सुनील शेट्टी के एक बयान से लगाया जा रहा है। दरअसल, सुनील शेट्टी इस सम/ लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में माधुरी दीक्षित के साथ जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में एक स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया गया, जो 'ग्रैंडपेरेंट्स स्पेशल' एपिसोड था। इस एपिसोड के दौरान शो की होस्ट भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील शेट्टी से पूछा, जब वे नाना बनेंगे तो कैसा व्यवहार करेंगे।
Maidaan: सिनेमाघरों के 'मैदान' में उतरने के लिए अजय देवगन ने शुरू की उलटी गिनती, साझा किया फिल्म से नया वीडियो
सुनील शेट्टी के बयान से बढ़ी चर्चा
इसका जवाब में सुनील शेट्टी ने जो कहा उससे अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी की अफवाह तेज हो गई। सुनील ने कहा, 'अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह मंच पर चलूंगा'। अब सुनील के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यह जोड़ी हमेशा अपने जिंदगी को काफी निजी रखती है, लेकिन फिलहाल अटकलें है कि जल्द ही फैंस को खुशखबरी मिल सकती है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया सलमान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा, बताया- क्यों नहीं मानते भाईजान की सलाह