फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Berlin Trailer: बर्लिन फिल्म का ट्रेलर देखकर घूम जाएगा दिमाग, क्या एक मूक-बधिर आदमी जासूस हो सकता है?

Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, राहुल बोस और कबीर बेदी अभिनीत फिल्म 'बर्लिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अतुल सभरवाल ने किया है। 
 
विज्ञापन
बर्लिन - फोटो : यूट्यूब @ZEE5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसी थ्रिलर फिल्म 'बर्लिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसकी कहानी 90 के दशक में नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति के आगमन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन अतुल सभरवाल ने किया है। दर्शक इसे 13 सितंबर से जी5 पर देख सकेंगे। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और यिप्पी की याय मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

विज्ञापन


खुफिया अधिकारी की मदद करने आया और खुद हो गया साजिश का शिकार
'बर्लिन' के ट्रेलर की शुरूआत नवंबर 1993 के सर्द दिनों से होती है। एक मूक-बधिर लड़के को विदेशी जासूस होने के शक में पकड़ा गया है। उससे पूछताछ करने के लिए साइन लैंग्वेज में बात करने वाले एक विशेषज्ञ को बुलाया जाता है, जो अधिकारियों के सवाल-जवाब पूछने के काम में मदद करता है, लेकिन खुद ही एक साजिश का शिकार हो जाता है। ये पूछताछ रूस के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश के मामले से जुड़ी होती है। फिल्म का ट्रेलर एक शानदार थ्रिलर होने का संकेत देता है, हालांकि रिलीज के बाद ही तय होगा कि इसमें कितना दम है।



बर्लिन दिमाग घुमाने वाली पहेली की तरह है: अपारशक्ति 
'बर्लिन' में अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को मामी और स्टार्स एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है। फिल्म में साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ का रोल निभा रहे अपारशक्ति खुराना ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है, जिससे वो भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक दिमाग घुमाने वाली पहेली की तरह है।
विज्ञापन


Anupamaa: 'अनुपमा' पर गहराया विवाद, सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली-राजन शाह को किया अनफॉलो
विज्ञापन


'कहानी कहने के दृष्टिकोण को चुनौती देती है बर्लिन'
फिल्म में मूक-बधिर का किरदार करने वाले अभिनेता इश्वाक सिंह ने इसे खास फिल्म बताते हुए कहा कि उन्हें इसके किरदार और कहानी दिलचस्प लगी थी। उन्होंने कहा कि यह किरदार उनके लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार रहा। खुफिया अधिकारी का रोल कर रहे राहुल बोस ने कहा कि बर्लिन एक ऐसी फिल्म है, जो कहानी कहने के दृष्टिकोण को चुनौती देती है। कहानी इस तरह से बुनी गई है कि दर्शक अनुमान लगाते रहें कि आखिर सच्चाई क्या है।

Anupamaa: 'अनुपमा' पर गहराया विवाद, सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली-राजन शाह को किया अनफॉलो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें