साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अनुष्का फिलहाल फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। अभिनेत्री को 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी में उनके प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रशंसा मिली। अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' रिलीज हो गई है। इस बीच अनुष्का ने एक बड़ी घोषणा की है।
शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी को लेकर अनुष्का ने की घोषणा
अनुष्का की फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी जवान के साथ रिलीज हुई है। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई है। इस बीच अनुष्का ने फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। अनुष्का ने कहा, अनुष्का की फिल्म तेलुगु भाषी क्षेत्रों में दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों के बीच अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही है। हास्य और रोमांस के मिश्रण के अलावा, यह फिल्म नारीवाद और एकल मातृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डालती है।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की महिलाओं के लिए होगा शो
अनुष्का ने घोषणा की है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक शो की घोषणा की है,जो विशेष रूप से दोनों राज्यों की महिलाओं को समर्पित है। उन्होंने लिखा, “एमएस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी के प्रति आपका सारा प्यार और प्रतिक्रिया देखकर दिल खुश हो गया है। हमारे लिए वह दुनिया है। इसका जश्न मनाने के लिए, हम आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में महिलाओं के लिए इस गुरुवार को एक विशेष सुबह के शो का आयोजन कर रहे हैं। आप सभी से थिएटर में मुलाकात होगी"
यह सितारे आएंगे नजर
'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में सहायक भूमिकाओं में मुरली शर्मा और जयसुधा भी हैं। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस के तहत वामसी-प्रमोद के जरिए किया गया है। संगीत राधन ने दिया है। यह सात सितंबर को जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान जवान के साथ रिलीज हुई है। फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।