फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के लिए चिंतित नजर आईं अनुष्का शर्मा, आरसीबी के मैच के दौरान नाम जाप करती दिखीं अभिनेत्री

Wed, 27 May 2026 07:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए चीयर लीडर बनी और प्रार्थना किया। प्रार्थना करते हुए उनकी कई तस्वीरें वायरल हैं।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर पति विराट कोहली के मैच के लिए सबसे बड़ी चीयरलीडर बनीं। एक्ट्रेस को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान, सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर अपने पति और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए जोर-शोर से चीयर करते देखा गया।

विज्ञापन

अनुष्का ने पहना नाम जप काउंटर 
अपने पति के लिए चीयर करने के अलावा, अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को मैच के दौरान मंत्र जाप करते हुए देखा गया। मंत्र जाप करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्टैंड्स से इस मैच को देखते हुए, एक्ट्रेस अपनी उंगली में नाम जप काउंटर रिंग पहने हुए नजर आईं। एक समय तो अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया।
 

तस्वीर पर फैंस की प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए। अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'देखो, वह आरसीबी के लिए कैसे प्रार्थना कर रही है।' 

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'अनुष्का शर्मा पूरी श्रद्धा से मंत्रों का जाप कर रही थीं, लेकिन फिर भी विराट कोहली हाफ-सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए।'
 
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची आरसीबी
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस (जीटी)  को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है।

अनन्या पांडे के बचाव में आईं कोरियोग्राफर, भरतनाट्यम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें