कैसे आया फिल्म बनाने का ख्याल?
अनुराग कश्यप ने माराकेच अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक लाइव बातचीत में अपनी पहली हिट फिल्म 'देव डी' को बनाने के दौरान आने वाली मुश्किलों के बारे मे बताया। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्हें 'देव डी' बनाने का ख्याल कैसे आया? उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके कई प्रोजेक्ट्स रुक गए थे या सीधे तौर पर बैन कर दिए गए थे , तब उन्होंने ये सोचा की अब वो दर्शकों को वही दिखाओ जो उनको देखना पसंद है।
Devara: 'एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिलता,अव्यवस्थित होता है', साउथ के वर्क कल्चर पर जूनियर एनटीआर की दोटूक
इस वजह से पड़ा थप्पड़
अनुराग कश्यप के मुताबिक 'देव डी' बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। कई अभिनेत्रियों ने तो ऑडिशन तक देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि 'मैंने फिल्म के मुख्य किरदारों के लिए दो लड़कियों का चयन किया। उस वक्त मैंने भाषा पर इतना ध्यान नही दिया। कुछ अभिनेत्रियों ने स्क्रिप्ट पढ़कर ऑडिशन देने से इंकार कर दिया। मैंने स्क्रिप्ट भेजने की वजह से मैंने थप्पड़ भी खाया है। एक अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया'। अनुराग कश्यप ने कहा, 'एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने कहा था, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी गर्लफ्रेंड को ये स्क्रिप्ट भेजने की? मैंने कहा ओके मुझे माफ कर दो'। अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके प्रोड्यूसर ने भी फेंक दी थी, लेकिन प्रोड्यूसर की पत्नी की वजह से यह फिल्म बन सकी, क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।