अनुपम खेर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'हम साथ साथ हैं' से लेकर 'हम आपके हैं कौन', 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों में उन्होंने सहायक किरदार से लेकर खलनायक की भूमिका तक, कई तरह के किरदार भी पर्दे पर निभाए हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अनुपम अपनी मां के साथ अलग अलग वीडियो अक्सर साझा करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर की मां दुलारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अनुपम ने खुद साझा किया है। वीडियो में वे अपनी आगामी फिल्म द सिग्नेचर के बारे में अपनी मां दुलारी से उनके सिग्नेचर की महत्व पूछते नजर आ रहे हैं।
मां ने बताया सिग्नेचर का महत्व
वीडियो में अनुपम ने अपनी मां से पूछा कि वे हस्ताक्षत करते समय क्या लिखती हैं तो उनकी मां ने बड़े गर्व के साथ कहा कि मैं हस्ताक्षर में राज दुलारी खेर लिखती हूं, फिर चाहे वह बैंक का काम हो गया घर के कागज का, मैं हर जगह अपने हस्ताक्षर खुद ही करती हूं। वीडियो में आगे उनकी मां ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके पिता ने उन्हें कहा था कि बिना पढ़े कुछ नहीं होगा और इसके बाद उनके पिता ने उनका ट्यूशन लगवा दिया था।
अनुपम खेर मे साझा किया वीडियो
वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'मां आज मेरी फिल्म 'द सिग्नेचर' का स्पेशल शो देखने वाली हैं। मैंने मां से सिग्नेचर का महत्व पूछा तो एक लंबा, लेकिन प्यार भरा भाषण मिला। आप भी देखिए और पूछिए अपने घर में रह रहे हर बुजुर्ग से कि उनके सिग्नेचर का क्या महत्व है। जय माता दी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुपम खेर आखिरी बार 'द कश्मीरी फाइल्स' में बड़े पर्दे पर दिखे थे। वह उनकी 524वीं फिल्म थी। अनुपम की नई फिल्म द सिग्नेचर 4 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म को गजेंद्र अहीर ने निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माता केसी बोकाडिया हैं। अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' एक मराठी फिल्म अनुमति का रीमेक हैं। यह अनुपम खेर की 525वीं फिल्म होगी।
कई फिल्मों में किया अभिनय
अनुपम खेर कुल मिलाकर 524 अन्य भाषाओं में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने, कहो ना प्यार है हो, विवाह, दिल है कि मानता नहीं ,तेजाब ,सौदागर, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, राम लखन, कश्मीर फाइल्स, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कर्म जैसी फिल्में शामिल हैं।