अन्नू कपूर की फिल्म ‘हमारे बारह’ मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही है। अब उनकी फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस फिल्म को 7 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 जून तक इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। दरअसल, जस्टिस नितिन बोरकर और कमल खता की अवकाश पीठ ने अजहर तंबोल की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ संवादों पर आपत्ति जताई गई थी।
ट्रेलर पर सीबीएफसी का नियंत्रण नहीं
इस मामले में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन ब्यूरो (सीबीएफसी) ने पीठ से कहा कि वह फिल्म को प्रमाण पत्र जारी करता है और यूट्यूब पर जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। बता दें कि याचिका में फिल्म निर्माताओं द्वारा यूट्यूब पर प्रसारित किए गए दो ट्रेलरों पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
Tanishaa Mukerji: काजोल से अपनी तुलना को लेकर तनीषा नहीं होती हैं परेशान, बोलीं- लोगों को यही करना पसंद है
फिल्म से हटा दिए गए हैं ये दृश्य
सीबीएफसी की ओर से अद्वैत सेठना ने कहा कि आठ सदस्यीय समिति द्वारा फिल्म की कई स्तरों पर जांच की गई है। समिति द्वारा कुछ संशोधन सुझाए गए थे, जिनका अनुपालन किया गया है। सेठना ने कहा कि बदलाव के बाद ही फिल्म को यू/ए प्रमाण पत्र जारी किया गया। फिल्म में कुछ संवादों पर आपत्तियों के बारे में अदालत के सवाल पर सेठना ने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने उन्हें हटा दिया है। इस पर पीठ ने पूछा कि अगर सीबीएफसी ने संवाद हटवा दिए हैं, तो याचिकाकर्ता ने उन्हें कैसे देखा? आप किस आधार पर कह रहे हैं कि ये संवाद हटा दिए गए हैं? इस पर सेठना ने कहा कि इंटरनेट पर जारी किए गए ट्रेलर पर सीबीएफसी का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि टिकट बुकिंग ऐप पर जारी किए गए बाद के ट्रेलर में वे संवाद नहीं थे।
रिलीज डेट टली
याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज एक सप्ताह के लिए टाल दी और सीबीएफसी से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख तय की है। बता दें कि फिल्म के निर्माताओं और क्रू ने 24 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अज्ञात व्यक्तियों से सोशल मीडिया के जरिए लगातार जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं।
Jennifer Lopez: दो साल में चौथी बार जेनिफर लोपेज का ओटीटी पर दबदबा, अब तक इतने करोड़ लोग देख चुके 'एटलस'