विक्की जैन-अंकिता लोखंडे-संदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता को अपने पति विक्की जैन के साथ पार्टी में शानदार एंट्री करते हुए देखा गया। शिमरी ब्लैक आउटफिट पहने अंकिता ने अपने लुक से सभी को चौंका दिया, जब वह पार्टी के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो उनके साथ विक्की और संदीप भी थे। अंकिता लोखंडे उस समय बड़ी ही गुस्से में नजर आईं। उनके चेहरे साफ दिख रहा था कि वह अपने गुस्से का घूंट पी रही हैं। दरअसल, अंकिता के दोस्त संदीप सिंह ने विक्की जैन की पार्टी में उनकी ड्रेस का हुड नीचे खींच दिया, जिससे अंकिता को बड़ा ही गुस्सा आया।
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे-संदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पोज देने से कुछ पल पहले संदीप ने शरारत की और अंकिता का हुड नीचे खींच दिया। हालांकि, यह सब मजाक में था, लेकिन अंकिता को यह पसंद नहीं आया। अंकिता, संदीप की इस हरकत से बेहद नाराज दिखीं और उन्होंने जल्दी से अपना आउटफिट ठीक किया। फिर उन्होंने कैमरे के सामने एक साथ पोज दिए। लेकिन पोज देते समय भी अंकिता के चेहरे से गुस्सा साफ झलक रहा था।
अंकिता लोखंडे-संदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप सिंह और अंकिता बहुत अच्छे दोस्त हैं। वैसे तो विक्की जैन का जन्मदिन 1 अगस्त को होता है, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल रहा थास कि वह पार्टी करें। वे लंबे समय से इंडस्ट्री से अपने करीबी दोस्तों के लिए पार्टी आयोजित करना चाहते थे। आखिरकार, रविवार को देखते हुए, विक्की और अंकिता ने मुंबई में एक भव्य पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग शामिल हुए। जश्न देर रात तक चला।
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे-संदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की के जन्मदिन पर अंकिता ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति विक्की के ऊपर ढ़ेर सारा प्यार लुटाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "आज मेरे 'एकमात्र' का जन्मदिन है! तुम पहले से ही वो सब कुछ हो जो मैं चाहती थी, लेकिन उससे भी बढ़कर, तुम वो हो जिसे मैं अपना घर और अपनी सुरक्षित जगह कहती हूं, क्योंकि तुम मुझमें और हममें से सबसे बेहतरीन को सामने लाते हो! अगर दिन लंबा रहा है, तो मैं इसे तुम्हारी बाहों में खत्म करना चाहती हूं। अगर दिन छोटा रहा है, तो मैं अपना सारा समय तुम्हारे साथ बिताना चाहती हूं और बस यही मैं वास्तव में करना चाहती हूं। हैप्पी बर्थडे बेबी, आई लव यू।"
Aryan Khan: कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ आर्यन खान ने की पार्टी! बहन सुहाना खान भी दिखीं साथ