फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: 'दे दे प्यार दे 2' में अजय से मुकाबला करने आ रहा यह बॉलीवुड सुपरस्टार! फैंस को मिलेगा दोगुना मजा

Mon, 22 Apr 2024 04:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2019 में आई अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के दूसरे पार्ट की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म के दूसरे भाग में अजय का साथ देने के लिए एक बड़े अभिनेता से संपर्क किया गया है।
 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'मैदान' में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म में अजय फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। साल 2019 में रिलीज हुई इसकी पहली कड़ी 'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन मुख्य किरदार की भूमिका में थे। उनके अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और 'क्रू' अभिनेत्री तब्बू भी नजर आई थीं। इस फिल्म को लव रंजन ने निर्देशित किया था। अब इस फिल्म के अगले पार्ट को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए एक बड़े अभिनेता से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

'दे दे प्यार दे 2' में नजर आ सकते हैं अनिल कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर से संपर्क किया गया है। कहा जा रहा है कि अनिल को फिल्म की कहानी पसंद आई है। उन्होंने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म में दर्शकों को दो गुना मजा आने वाला है। फिल्म में अजय और अनिल के किरदार के बीच टकराव लोगों को हंसने पर मजबूर कर देगा। अजय और अनिल पहली बार स्क्रीन पर एक साथ इस तरह के रिश्ते में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दोनों अभिनेता भी अपने किरदारों को निभाने के लिए उत्साहित हैं।
Gautami Kapoor: गौतमी कपूर को है रेट्रो फैशन से प्यार, निभाना चाहती हैं 'शान' की जीनत अमान वाला किरदार
विज्ञापन

इस साल गोलमाल 5 समेत इन फिल्मों में नजर आएंगे अजय
दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल में ही एनिमल और फाइटर में नजर आए थे। संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित एनिमल में वे रणबीर कपूर के पिता के किरदार में दिखे थे, जबकि फाइटर में उन्होंने एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया था। अजय ने हालिया रिलीज फिल्म मैदान में एक फुटबॉल कोच की भूमिका अदा की है। इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। इसके अलावा अजय इस साल 'औरो में कहां दम था', साउथ की फिल्म 'नांधि' की रीमेक, 'साढ़े साती', 'रेड 2' और 'गोलमाल 5' में नजर आने वाले हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन ने बताया कैसा होगा मंजुलिका का किरदार? कहा- 'रोल एक जैसा हो सकता है, लेकिन..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें