फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चांदनी के आरव...जैसे हो वैसे ही रहना, यही तुम्हारी खासियत है'; अनन्या पांडे ने लक्ष्य को दी जन्मदिन की बधाई

Sun, 19 Apr 2026 11:51 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakshya Birthday: अभिनेता लक्ष्य ललवानी आज 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर अनन्या पांडे ने स्पेशल पोस्ट साझा कर बधाई दी है। दोनों सितारे जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
अनन्या पांडे-लक्ष्य - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य जल्द साथ नजर आएंगे। दोनों की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' है, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। आज लक्ष्य का जन्मदिन है, इस मौके पर अनन्या ने अपने को-एक्टर को मुबारकबाद दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने खास नोट लिखा है और सलाह दी है।

विज्ञापन

अनन्या पांडे-लक्ष्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या बोलीं- 'जैसे हो, वैसे ही रहना'
अभिनेता लक्ष्य के जन्मदिन पर आज रविवार को अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर किए हैं, जो फिल्म 'चांद मेरा दिल' के सेट से हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक लक्ष्य! इस चांदनी का आरव। तुम्हारी इस यात्रा को देखना एक बात थी, लेकिन अब तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना ऐसा लगता है, जैसे उसी चांदनी को अपना पूरा चांद मिल गया हो। जैसे हो, वैसे ही रहना, क्योंकि यही तुम्हारी असली खासियत है'।
 

अनन्या पांडे-लक्ष्य - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'?
फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे चांदनी का किरदार अदा करती दिखेंगी। वहीं, लक्ष्य को आरव के रूप में देखा जाएगा। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर जारी हुआ। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। मगर, टीजर देखकर लग रहा है कि इसका अंत ट्रैजिक होगा। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

एक्टर लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टर लक्ष्य का करियर
लक्ष्य के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा मिला है। उन्होंने फिल्म के गाने 'ऐतबार' को लेकर डिटेल शेयर की है। बता दें कि फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। एक्टर लक्ष्य के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'किल' से लोकप्रियता हासिल की। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्हें सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें