रणवीर सिंह, दुआ, दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
बिटिया दुआ के हाथों साझा की खुशखबरी
दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बिटिया दुआ के हाथों साझा की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी बिटिया दुआ नजर आ रही हैं। पापा रणवीर ने बेटी को गोद में थामा हुआ है। हालांकि, रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दुआ का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट है। इसके साथ दीपिका ने कैप्शन में इविल आई इमोजी लगाई है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कपल ने 2024 में किया था बेबी गर्ल दुआ का स्वागत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के करीब छह साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर की बिटिया दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब वे दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दुआ अब दीदी बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में भी अहम रोल अदा करेंगी।