फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Pre Wedding: सुहाना से लेकर नव्या तक ने बिखेरा जलवा, देखिए अंबानी परिवार के फंक्शन की तस्वीरें

Sun, 03 Mar 2024 09:33 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई कलाकार इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। आइए आपको अंबानी परिवार की कॉकटेल पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीर दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नव्या और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया है। कल रात यहां कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और सुहाना खान बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इंटरनेट पर उनकी नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार के फंक्शन में कपूर सिस्टर्स ने भी कयामत ढाया। करीना कपूर जहां लाल साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं वहीं करिश्मा बॉस लेडी के अंदाज में सबका दिल जीतती दिखाई दीं।

4 of 7
सारा तेंदुलकर जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जहां सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, वहीं जान्हवी कपूर भी बेहद प्यारी नजर आईं। जान्हवी अर्जुन कपूर के साथ पोज देती भी दिखीं। ब्लैक शेरवानी में अर्जुन काफी जंच रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जितेंद्र और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और किरण राव भी कॉकटेल पार्टी में नजर आए। आसमानी शेरवानी में जितेंद्र काफी जंच रहे थे। वहीं, पार्टी में फिल्म जगत की और भी कई जानी-मानी हस्तियां दिखाई दीं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
प्री-वेडिंग कार्यक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में स्मृति ईरानी भी सम्मलित हुईं। वे कॉकटेल पार्टी में अपने पति के साथ मौजूद नजर आईं। वहीं बॉलीवुड के मशहूर डिजायनर अबु जानी भी अनंत और राधिका की खुशी में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ दिखाई दिए। ब्लैक शेरवानी में वे काफी जंच रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें