फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirubhai Ambani-Kokilaben: धीरूभाई को पहली नजर में पसंद आ गई थीं कोकिलाबेन, ऐसी थी अनंत के दादा-दादी की शादी

Thu, 29 Feb 2024 10:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धीरूभाई अंबानी देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन रहे। उन्होंने कोकिलाबेन से शादी रचाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1955 की बात है, जब धीरूभाई अपने परिवार के साथ कोकिलाबेन को देखने गए थे। उन्हें तो कोकिलाबेन तुरंत पसंद आ गई थीं।
विज्ञापन
धीरूभाई अंबानी-कोकिलाबेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबानी परिवार इस वक्त खबरों में है। वजह है, अनंत-राधिका की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुक्रवार 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। तैयारियां हो चुकी हैं और मेहमान पहुंच चुके हैं। अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी के इस उत्सव पर जब सभी की निगाहें टिकी हैं, तब हम आपको परिवार की पहली पीढ़ी के सदस्य धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन की शादी की खूबसूरत स्टोरी से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन


पहली नजर में पसंद आ गई थीं कोकिलाबेन
क्या आपको पता है कि अनंत के दादा धीरूभाई अंबानी की शादी किस तरह हुई थी? आपको बता दें कि धीरूभाई अंबानी रिलायंस उद्योग के संस्थापक थे। 6 जुलाई, 2002 को मुंबई में उनका निधन हो गया था। धीरूभाई अंबानी देश के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन रहे। उन्होंने कोकिलाबेन से शादी रचाई। लेकिन, इस शादी में कुछ रुकावटें आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1955 की बात है, जब धीरूभाई अपने परिवार के साथ कोकिलाबेन को देखने गए थे। उन्हें तो कोकिलाबेन पसंद आ गई थीं, लेकिन कोकिलाबेन को वो बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। 

मां ने कोकिलाबेन से पूछा था ये सवाल
कहा जाता है कि बाद में जब कोकिलाबेन से उनके परिवार ने पूछा कि क्या तुम्हें लड़का पसंद है, तो उन्होंने जवाब दिया कि लड़का तो काला है। इसके बाद उनकी मां बोलीं कि लड़का तो काला है, लेकिन उसका नसीब काला नहीं है। बाद में धीरूभाई अंबानी की शादी कोकिलाबेन से हो गई और जैसा कि उनकी मां ने कहा था कि लड़के का नसीब काला नहीं है, वो सच साबित हुआ। 
विज्ञापन

Kaagaz 2 Review: सतीश और अनुपम की अदाकारी का आखिरी संगम, सबसे बड़ा सवाल, कागज पर लिखे कानून की अहमियत क्या है?

तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए धीरुभाई
धीरूभाई अंबानी अपनी मेहनत और लगन की बदौलत धीरे-धीरे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गए और बाद में दुनिया के सबसे अमीर शख्सों की श्रेणी में आ गए। शेष इतिहास दुनिया के सामने है। कोकिलाबेन और धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे- मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सल्गाओकर हुए। 
विज्ञापन

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' को प्रमोट करने के लिए किरण राव ने चली यह बड़ी चाल, आमिर का उठाया फायदा!

कोकिलाबेन से सलाह लेते थे धीरूभाई
कहा जाता है कि धीरूभाई और कोकिलाबेन की शादी एक छोटे से समारोह में हुई। दोनों ने खुशहाल शादीशुदा जीवन जिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरूभाई अंबानी अपने किसी भी प्रोजेक्ट से पहले कोकिलाबेन की सलाह जरूर लिया करते थे। जब वे बिजनेस के सिलसिले में किसी दूसरे शहर जाते तो कोकिलाबेन को ही उस शहर से जुड़ी जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपते।
TGIKS: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कपिल शर्मा, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें