फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: गौरी के प्यार में दीवाने शाहरुख ने तीन बार रचाई शादी, अभिनेता के दोस्त विवेक का खुलासा

Thu, 29 Feb 2024 08:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी उनके फैंस को पता है, लेकिन एक बात जो सिर्फ शाहरुख के करीबी दोस्तों को पता है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
 शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। दोनों की शादी को 32 साल हो चुके हैं और आज भी बॉलीवुड में उनकी जोड़ी को आदर्श पति-पत्नी की जोड़ी मानी जाती है। हाल ही में, शाहरुख के खास दोस्त अभिनेता विवेक वासवानी ने शाहरुख और गौरी के प्रेम कहानी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। 

तीन बार करनी पड़ी शादी 
शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी उनके फैंस को पता है, लेकिन एक बात जो सिर्फ शाहरुख के करीबी दोस्तों को पता है। शाहरुख के साथ शुरूआती दिनों में काम करने वाले उनके खास दोस्त विवेक कहते हैं, 'शाहरुख की लव-स्टोरी सारी दुनिया जानती है, लेकिन दुनिया को यह नहीं पता है कि शाहरुख ने गौरी से एक दिन में तीन बार शादी की थी।' 
विज्ञापन


Sunflower 2: ‘सनफ्लॉवर’ का सीजन 2 देखने की तैयारी में हों, तो ये खबर न पढ़ें, अदा शर्मा ने दे दिया स्पॉयलर
विज्ञापन


छह साल डेट करने के बाद बने पति-पत्नी
विवेक वासवानी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शादी से पहले शाहरुख और गौरी एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किए थे। शाहरुख के लिए गौरी उनकी पूरी दुनिया थी। वे गौरी से इतना प्यार करते थे कि उनके लिए वे किसी भी हद तक गुजरने को तैयार थे। जिस दिन उनकी शादी थी मैं वहां उनके साथ मौजूद था। शाहरुख ने पहले कोर्ट मैरिज किया था, फिर निकाह और अंत में हिंदू रीति-रिवाज से उनकी शादी हुई। वह दिन बेहद रोमांचक था। शाहरुख के लिए हम सभी लोग काफी खुश थे।'

TGIKS: अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार कपिल शर्मा, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

हनीमून जाने का मौका नहीं मिला 
शाहरुख खान अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही गौरी खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। विवेक बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'शाहरुख को शादी के तुरंत बाद एक शूटिंग के सिलसिले में बाहर जाना पड़ गया था। वे तब तुरंत हनीमून पर नहीं गए थे। शूटिंग से लौटने के बाद गौरी के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने एक फाइव स्टार होटल में पांच दिनों के लिए रूम बुक किया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें