फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nakhrewaalii: प्यार का नया नखरा लेकर आ रहे हैं आनंद एल राय, वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी रोमकॉम फिल्म ‘नखरेवाली’

Mon, 01 Jul 2024 03:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता आनंद एल राय अगले अगले साल वेलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नखरेवाली’ लेकर आ रहे हैं। सोमवार को फिल्म का अनोखा फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा की।
 
विज्ञापन
नखरेवाली - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक फिल्मों के निर्माण के लिए मशहूर निर्देशक और निर्माता आनंद एल रॉय एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नखरेवाली' लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म की रिलीज तारीख का खुलासा किया और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। फिल्म की पहली झलक में अभिनेता अंश लहंगे में और अभिनेत्री प्रगति नीले सूट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


जियो स्टूडियो ने किया रिलीज डेट का एलान
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जियो स्टूडियोज ने एक पोस्ट साझा करते हुए रोमांचक घोषणा की। पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘प्यार का नया नखरा लेकर आ रहे हैं वैलेंटाइन 2025 पर’। इस फिल्म की घोषणा से प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Vijay Varma: 'मिर्जापुर' में बोल्ड दृश्यों पर विजय ने दी सफाई, कहा- कोरियोग्राफी के हिसाब से करते हैं ऐसे सीन
विज्ञापन


आगामी प्रोजेक्ट से खुश हैं आनंद एल राय
आनंद एल राय ने बातचीत में कहा कि रोमांटिक कॉमेडी फिल्में जितनी बननी चाहिए, उतनी नहीं बन पा रही हैं। निर्देशक ने कहा कि ‘नखरेवाली’ का पहला लुक साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। फिल्म हिंदी पट्टी से अपनी नई कहानी के साथ रोमांटिक कॉमेडी को प्रदर्शित करेगी। बता दें कि राहुल शंकल्या द्वारा निर्देशित और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित नखरेवाली का निर्माण ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता अंश दुग्गल ने कहा, 'मैं आनंद सर और हमारे निर्देशक राहुल शंकल्या के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करके बेहद रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।’ बता दें कि फिल्म 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं आनंद एल राय
बॉलीवुड में आनंद एल राय की पहचान बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनाने से है। उन्होंने कई शानदार और सुपरहिट फिल्में फिल्म उद्योग को दी है। आनंद एल राय ने तनु वेड्स मनु, रांझणा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। बता दें कि बीते 28 जून को आनंद एल राय ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया। 
Samantha: सामंथा ने की अच्छे भोजन पर बात, यूजर बोला- ऐसे ब्रांड के विज्ञापन किए, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें