फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: 'मिर्जापुर' में बोल्ड दृश्यों पर विजय ने दी सफाई, कहा- कोरियोग्राफी के हिसाब से करते हैं ऐसे सीन

Mon, 01 Jul 2024 03:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आने वाले कुछ दिनों में 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। शो को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है, इस बीच अभिनेता विजय वर्मा ने पिछले सीजन के बोल्ड दृश्यों पर बात की है। 
विज्ञापन
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन जल्द ही प्रीमियर होने वाला है। इस नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों की सूची काफी लंबी है, जो इसके नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिस पर दर्शकों ने काफी प्रतिक्रिया भी दी थी। इस सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा जुड़वा भाइयों की दोहरी भूमिका में नजर आए हैं। इस का दूसरा सीजन एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुआ था, जिसने दर्शकों को सोच में डाल दिया था कि छोटे भाई की मौत हुई थी या बड़े भाई की। विजय की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी के साथ कुछ बोल्ड सीन्स भी काफी चर्चित हुए थे, जिस पर अभिनेता ने अब बात की है। 

विज्ञापन


विजय वर्मा ने बोल्ड दृश्यों पर की बात 
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता विजय वर्मा ने अपने बोल्ड दृश्यों पर बात की है। उन्होंने कहा कि उस सीन में बड़ी आंखो वाला लड़का, जो मासूम और दिल से रोमांटिक था, उसे उस लड़की से बहुत कुछ अपने बारे में सीखने को मिला, जिससे वह बहुत प्यार करता था। उसकी प्रेमिका यहां उसे शिक्षिका की तरह समझा रही थी।  अभिनेता ने कहा कि इस तरह का प्रयोग एक किरदार के लिए काफी दिलचस्प था। अभिनेता ने कहा कि भले यह दृश्य थोड़ा कामुक लगता है, लेकिन यह बताता है कि जीवन समय के साथ कैसे खुलता जाता है।
तीन बार घोड़ी चढ़ चुके हैं ये सितारे, एक तो 70 की उम्र में लेकर आया दुल्हनिया
विज्ञापन

सीन का विचार सुन हंसने लगे थे निर्देशक
इस दौरान अभिनेता ने कहा कि शुरुआती चरणों में आदमी कई बार अपने महिला साथी से बहुत सारी चीजें सीखता है। यह एक लड़के को आदमी में तब्दील करती है। एक दृश्य के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, जब श्वेता का किरदार गोलू उन्हें एक बेल्ट देता है और कहता है मारो, तो वह खुद को पीटने लगता है। इससे यह दर्शाया गया है कि तब उसे यह समझ नहीं आता कि गोलू का क्या मतलब था। अभिनता ने बताया कि जब इस सीन का विचार निर्देशक गुरमीत सिंह को सुझाया, तो वह हंसने लगे थे। इस दौरान बोल्ड सीन्स को लेकर उन्होंने कहा कि अभिनेता अपनी भावनाओं के अनुसार प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, बल्कि ऐसे सीन की कोरियोग्राफी होती है, जिनका उन्हें पालन करना होता है। 
विज्ञापन

Junaid Khan: 'महाराज' फिल्म में किस चीज से प्रेरित हुए जुनैद खान? आमिर के लाडले ने खुद किया खुलासा
'मिर्जापुर' सीजन 3 में दिखेगा गद्दी का खेल
निर्माताओं द्वारा हाल में ही इस बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया गया है। इसके ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। सभी किरदार मिर्जापुर की गद्दी के लिए एक बार फिर से लड़ने को तैयार दिख रहे हैं। पिछले दो सीजन के अधिकतर कलाकार अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं, जबकि कालीन भैया इस बार अपने लक्ष्य को पाने के लिए और भी ज्यादा दृढ़ संकल्पित नजर आ रहे हैं। वहीं, गुड्डू पंडित, कालीन भैया को हटा कर अपना सम्राज्य स्थापित करने में लगे हैं। शो में विजय वर्मा के अलावा,पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा आदि नजर आएंगे।
अपनी दोस्तों संग मस्ती करती नजर आईं मोनालिसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें