बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में दोनों के बीच मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस क्लिप के सामने आने के बाद दोनों ने अपना-अपना पक्ष भी रखा था।