फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aly Goni New Car: अली गोनी ने खरीदी करोड़ों की कार, सोशल मीडिया पर सेलेब्स दे रहे हैं लगातार बधाई

Tue, 25 Jun 2024 08:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता अली गोनी ने लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीद ली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके दोस्त और सह कलाकार उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। फैंस भी अली की इस उपलब्धि के लिए बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अली गोनी टीवी के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। अली और जैस्मीन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज अली की खुशी सातवें आसमान पर है क्योंकि उन्होंने अपनी एक और दिली ख्वाहिश पूरी कर ली है। बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अली ने अपने लिए एक नई लग्जरी कार खरीदी है। इस खुशी का जश्न मनाते हुए, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं। अली ने जैसे ही सोशल मीडिया पर कार के साथ फोटो साझा कीं, तभी से उनके प्रशंसक, दोस्त और सह कलाकार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


अली ने कौन सी कार खरीदी है
अली गोनी ने एक शानदार ब्लैक लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीदी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस लग्जरी एसयूवी की कीमत 97 लाख रुपये से 2.35 करोड़ रुपये के बीच है। कार्गो ट्राउजर के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने, टीवी स्टार अली ने अपनी लग्जरी कार के साथ शानदार पोज दिए। इस खुशी को हासिल करने के लिए अली का उत्साह और खुशी हर फ्रेम में साफ झलक रही है। 

दोस्तों और सह कलाकारों ने दी बधाई
अली की नई कार पोस्ट के बाद कई लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गईं। अली गोनी की कथित प्रेमिका जैस्मीन भसीन ने दो तालियों के इमोजी के साथ बुरी नजर वाले इमोजी साझा किए। जैस्मीन के अलावा अली के भाई अर्सलान गोनी ने भी उनको नई कार की खुशी की बधाई दी और लिखा, "बधाई हो और भगवान आपका भला करे।" अली के सबसे करीबी दोस्तों में से एक राहुल वैद्य ने भी उन्हें नई कार के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "बहुत बहुत बधाई मेरे भाई। बहुत प्यारा है।" बता दें कि अली और राहुल फिलहाल कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ्स में साथ नजर आ रहे हैं। इनके अलावा, करण कुंद्रा, युविका चौधरी, कृष्णा मुखर्जी के अलावा भी कई सेलेब्स उन्हें लगातार नई कार की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


अली गोनी ने एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 5' से टीवी पर शुरुआत की थी। बाद में वह 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान', 'ये कहां आ गए हम', 'दिल ही तो है', 'बहू हमारी रजनी कांत' और 'नागिन 3' सहित कई  डेली सोप में नजर आ चुके हैं। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रोमेश भल्ला की भूमिका से अली को काफी प्रसिद्धि मिली थी। अली 'खतरों के खिलाड़ी 9', 'नच बलिए 9' और 'बिग बॉस 14' सहित कई टीवी रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं।
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम की फोटो वायरल, शादी की रस्में निभाते नजर आया कपल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें