अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली थी, मगर अभी तक फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई। इसलिए इसकी रिलीज की तारीख खिसक गई है। 'अमर उजाला' ने पांच जून को ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि 'पुष्पा 2' का 15 अगस्त को रिलीज होना मुश्किल है। इस खबर से तो अल्लू के फैंस मायूस थे ही, लेकिन अब एक और ऐसी चर्चा चल पड़ी है, जिसे सुनकर उनकी मायूसी और बढ़ सकती है।