फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के बनने में देरी जारी, अब बजट बढ़ने से निर्माता की जेब हो रही है ढीली!

Sun, 16 Jun 2024 07:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' तीन साल से बन रही है और अभी तक इसकी शूटिंग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब चर्चा चल पड़ी है कि फिल्म का बजट बढ़ गया है।
विज्ञापन
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गेम चेंजर' एक ऐसी दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसे बनने में बहुत ज्यादा वक्त लग रहा है। फिल्म से जुड़ा कोई अपडेट सामने आता है तो दर्शकों का उत्साह बढ़ जाता है, लेकिन फिर इसकी रिलीज का इंतजार उत्साह को कम कर देता है। इस फिल्म पर तीन साल से कम चल रहा है, जो वाकई में एक लंबा समय है। राम चरण और कियारा के फैंस के लिए समस्या केवल इतनी ही नहीं है। दर्शकों को अभी तक इस सवाल का भी जवाब नहीं मिला है कि फिल्म आखिर किस तारीख को रिलीज होगी। अब 'गेम चेंजर' को लेकर एक नई चर्चा चल पड़ी है।

विज्ञापन


बजट बढ़ने से निर्माता हुए परेशान
तेलुगु 123 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा चल रही है कि 'गेम चेंजर' का बजट बढ़ गया है। इसके पीछे की वजह यही है कि फिल्म को बनने में काफी समय लग रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता दिल राजू इस बात से चिंतित नजर आ रहे हैं। 

SK 23: विद्युत के बाद विक्रांत बने एआर मुरुगादॉस की फिल्म का हिस्सा, 'एसके 23' पर आए नए अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसमें राम चरण दो भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन


Imtiaz Ali Birthday: अभिनेता बनने का सपना लेकर बॉलीवुड आए थे इम्तियाज अली, निर्देशन में चल पड़ा जादू

'इंडियन 2' में भी व्यस्त रहे शंकर
'गेम चेंजर' के अलावा शंकर 'इंडियन 2' में भी व्यस्त थे। कहा जा रहा है कि निर्माताओं के साथ कुछ मुद्दों के चलते फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा है। बता दें कि फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। एस थमन ने इसे अपनी धुनों से सजाया है। शमीर मुहम्मद के कंधों पर एडिटिंग का जिम्मा है।

Mithun Chakraborty: भूख और गरीबी को पछाड़ मिथुन बनें बॉलीवुड के डांसिंग स्टार, 'गन मास्टर जी-9' से मिली पहचान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें