फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All We Imagine As Light: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट', पायल कपाड़िया ने जाहिर की खुशी

Fri, 27 Dec 2024 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

All We Imagine As Light: पायल कपाड़िया की पुरस्कार विजेता फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो रही है। चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित पुरस्कार विजेता ड्रामा का प्रीमियर जनवरी में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। फिल्म मुंबई में दो मलयाली नर्सों के आपस में जुड़े जीवन को दर्शाती है।

विज्ञापन

कब ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
आज, शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें घोषणा की गई कि ऑल वी इमेजिन एज लाइट 3 जनवरी से इस पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। कैप्शन में लिखा गया है, 'फेस्टिवल डी कान्स ग्रैंड प्रिक्स विजेता 2024 और 2 गोल्डन ग्लोब नामांकन के साथ पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' 3 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। एक ऐसी फिल्म, जिसे आप मिस नहीं कर सकते।'

पायल कपाड़िया ने साझा किया उत्साह
स्ट्रीमिंग रिलीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक पायल कपाड़िया ने कहा, 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट को आप सभी से मिले प्यार से मैं रोमांचित हूं। एक सफल नाट्य प्रदर्शन के बाद मुझे खुशी है कि अब यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध होगा। मैं अब इसे व्यापक दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'

कुसरुति ने जताई खुशी
कनी कुसरुति ने फिल्म में प्रभा की भूमिका निभाई है, उन्होंने कहा, 'जब मैंने पटकथा पढ़ी तो मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात प्रभा की गहन आत्म-खोज और शांत परिवर्तन था।' उन्होंने आगे कहा, 'पायल के साथ काम करना एक सुखद अनुभव था। वह एक ऐसा कार्यस्थल बनाती है, जहां हर कोई आगे बढ़ सकता है, साथ ही वह ध्यान से सुनती है और हमें अपने किरदार को ध्यान से समझने में मदद करती है।'
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
ऑल वी इमेजिन एज लाइट ने 30 वर्षों में कान फिल्म महोत्सव में मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म के रूप में इतिहास रच दिया, जहां इसे ग्रांड प्रिक्स से सम्मानित किया गया। फिल्म को भारी प्रशंसा मिली है, जिसमें 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए बीएफआई के साइट एंड साउंड पोल में शीर्ष स्थान, एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स जूरी ग्रैंड पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर के लिए गोथम पुरस्कार आदि शामिल हैं। इसमें कानी कुसरुति, दिव्य प्रभा, छाया कदम, हृदु हारून और अज़ीस नेदुमंगद शामिल हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दमदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें