जब पहली बार राहा ने मारी थी लात
आलिया भट्ट ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें याद है वह पुर्तगाल में एक फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए शूटिंग कर रही थीं। तब उन्होंने बेटी राहा की पहली किक महसूस की थी। आलिया ने बताया कि वह बिस्तर पर लेटकर कुछ देख रही थीं तभी उन्हें पेट में कुछ हलचल महसूस हुई। आलिया ने बताया कि वह उलझन में थी और इस मूमेंट के फिर से होने का इंतजार कर रही थीं।
Sridevi: हिंदी न आने के कारण श्रीदेवी के साथ काम नहीं कर पाए चमकीला, पंजाबी फिल्म करने के लिए थीं सहमत
राहा ने पहला शब्द कहा था 'मम्मा'
आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि उनके घर पर इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था कि बेटी राहा पहले क्या कहेगी, मम्मा या पापा। आलिया ने बताया कि राहा ने पहले मम्मा कहा और यह उस समय हुआ जब वे उसके खेलने के समय अकेले थीं। आलिया ने कहा कि उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और अपनी बेटी से फिर से यह शब्द कहने को कहा। आलिया ने उस खास पल का वीडियो सबूत होने के बारे में बात करते हुए कहा, "लेकिन फिर उसने इसे पूरी तरह से कहा, जैसे कि मम्मा। बेशक हम उस पल में बहुत खुशी और गर्व महसूस करते हैं। मेरे पास इसका वीडियो है, इसलिए अगर किसी को सबूत की जरूरत है तो उसने पहले मम्मा कहा'।
NTR 31: इस दिन से 'एनटीआर 31' की शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील, जूनियर एनटीआर ने साझा किया फिल्म पर अपडेट