फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahore 1947: 'लाहौर 1947' का हिस्सा बने अली फजल, फिल्म में सनी देओल के साथ निभाएंगे अहम भूमिका

Thu, 22 Feb 2024 09:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल अब राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में सनी देओल के साथ कई दिग्गज सितारे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इन दिनों लगातार फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में अभिमन्यु सिंह और मोना सिंह के इस फिल्म में शामिल होने की खबर आई थी। वहीं अब एक और बॉलीवुड अभिनेता इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाने को तैयार है, जो अब फिल्म के कलाकारों में शामिल हो चुके हैं। दरअसल, वह अभिनेता अली फजल हैं।

विज्ञापन


अली फजल होंगे फिल्म का हिस्सा
खबरें आ रही हैं कि 'लाहौर 1947' में अब अली फजल भी शामिल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि अली फजल इस फिल्म में सनी देओल के साथ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता अभिमन्यु सिंह फिल्म में शामिल हुए हैं। वे इस फिल्म में सनी देओल के खिलाफ खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब फिल्म के कलाकारों में अली फजल का शामिल होना रोमांचक है।
Poonam Pandey: पूजा की थाल लिए मंदिर पहुंचीं पूनम पांडे, मौत की अफवाह उड़ाने के बाद पहली बार आईं नजर
विज्ञापन


राजकुमार, आमिर, सनी की पहली फिल्म
फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने हाल ही में अपनी फिल्म के सभी कलाकारों के बारे में चर्चा की थी। हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि एआर रहमान और जावेद अख्तर भी फिल्म का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा था कि यह सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ पुनर्मिलन है। मैंने आमिर के साथ अंदाज अपना अपना में काम किया था और इस बार वे निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। सनी देओल के साथ मैंने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सबसे पसंदीदा फिल्में बनाईं।
विज्ञापन

Actress: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ इन हसीनाओं ने अभिनय में आजमाई किस्मत, दमदार अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल

फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की तो 'लाहौर 1947' की तो इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद दर्शकों को एक बार फिर सनी और प्रीति की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु समेत कई सितारे नजर आएंगे।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी शोले-दीवार, इस वजह से आज तक नहीं देखी दोनों फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें