देसी गर्ल का परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। चाहे फिर वह उनकी मां हों या फिर सास। पिछले काफी समय से अपने वर्ल्ड टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे जोनस ब्रदर्स के परिवार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। अब इसी बीच जो पर उनके साथ काम कर चुकी एलेक्सा निकोलस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनसे टीनेज में कपड़े उतारने के लिए कहा था। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
एलेक्सा निकोलस ने जो पर लगाए गंभीर आरोप
पिछले कई दिनों से खबर है कि जो जोनस ने अपनी पत्नी सोफी से तलाक के लिए अर्जी दी है। कपल की शादी को दो साल हो गए थे और उनके दो बच्चे हैं। हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी। अब इसी बीच दो अभिनेत्री एलेक्सा निकोलस के गंभीर आरोपों के बीच फंसे दिखाई दे रहे हैं।
जो ने अभिनेत्री से की थी कपड़े उतारने की मांग
एलेक्सा निकोलस ने जो जोनस के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अभिनेत्री अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखते हुए ट्विट किया, 'मैं जो जोनस से तब मिली थी जब हम टीनेज में थे और मैं बता दूं कि वो ऐसे शख्स हैं जिन्होंने प्योरिटी रिंग पहनी थी, लेकिन इसके साथ वह कपड़े उतारने की भी मांग कर रहे थे।' अभिनेत्री का दावा है कि जो की पत्नी को उनके असली चेहरे के बारे में पता लग गया होगा। इसलिए वह तलाक ले रही हैं।
South: पसंद की शादी के बाद भी नहीं चला इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, किसी ने एक तो किसी ने चार साल बाद लिया तलाक
सोफी टर्नर ने ऑफिशियल किया अपना तलाक
वहीं, बात करें जो जोनस और सोफी टर्नर तो कपल की दो बेटियां हैं, विला और डीजे। अभी हाल ही में सोफी टर्नर ने अपनी तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंस किया और इस खबर ने उनके फैंस और उनके अपनों के बीच हलचल मचा दी। इसी के साथ चौंकाने वाली खबरें भी सामने आईं। अब देखना है कि जो इसपर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।