फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार

Wed, 15 May 2024 05:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अलाया एफ ने एक साक्षात्कार में अपनी मां पूजा बेदी और पिता फरहान फर्नीचरवाला के तलाक को लेकर खुलकर बात की। इस मौके पर उन्होंने कई खुलासे किए।
विज्ञापन
अलाया एफ और पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम- अलाया एफ/पूजा बेदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अलाया एफ इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मालूम हो कि अलाया एफ अभिनेत्री पूजा बेदी और बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला की बेटी है। दोनों ने साल 1994 में शादी की थी और 2003 में दोनों की राहें अलग हो गई थी। हाल ही में, अलाया एफ ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है।

विज्ञापन


Anurag Kashyap: 'एनिमल' की तारीफ करना अनुराग कश्यप को पड़ा भारी, झेलना पड़ा बेटी का गुस्सा, बोलीं- सब बकवास है

आपस में दोस्त हैं मां और सौतेली मां
अलाया एफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ था तो उन्होंने इस घटना को किसी खराब बात की तरह नहीं लिया था। अलाया ने बताया कि उनके माता-पिता एक-दूसरे से दोस्तों जैसा बर्ताव करते थे और आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। अलाया ने तलाक को अच्छे ढंग से संभालने के लिए अपने माता-पिता की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी एक-दूसरे को कड़वी बातें नहीं कही। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां और सौतेली मां आपस में अच्छी दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bhushan-Divya: तलाक की अफवाहों पर पहली बार भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिव्या के सरनेम हटाने पर कही ये बात

सौतेले भाई को सौतेला कहना बिल्कुल पसंद नहीं
अपनी इस बातचीत में अलाया ने जितनी बातें बताई, उनमें से सबसे खास बात यह थी कि तलाक के बाद पूजा बेदी अपने पूर्व पति की दूसरी शादी में भी गई थीं। अलाया ने बताया कि वो खुद भी अपनी सौतेली मां के करीब हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता और सौतेली मां एक लड़के के माता-पिता है। वो अपने सौतेले भाई को सौतेला कहना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अलाया ने बताया कि उन दोनों के पिता एक है बस मां अलग हैं, लेकिन उनका भाई उनके दिल का टुकड़ा है। उन्होंने कहा कि वो अपने भाई और सौतेली मां के बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकती है। 

Srikanth: श्रीकांत के निर्माताओं पर आई बजट कम करने की मजबूरी तो मसीहा बने शरद केलकर, महज इतनी फीस में की फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें