फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer-Akshay Kumar: अक्षय ने मजेदार डांस वीडियो साझा कर रणवीर को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- तुम पावर हाउस हो

Sat, 06 Jul 2024 11:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें रणवीर सिंह कंधे पर स्पीकर रखकर लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं खिलाड़ी भी उनके साथ ताल से ताल मिला रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी लिस्ट में है, लेकिन खिलाड़ी ने बाकी सबसे बिल्कुल हटकर रणवीर को बधाई दी है। या कहें कि अक्षय ने रणवीर को रणवीर के ही अंदाज में बधाई दी है। दरअसल खिलाड़ी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे और रणवीर स्ट्रीट डांस करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: 'होने वाली मौतों की जिम्मेदारी लेंगी?' सामंथा के हेल्थ एडवाइज पर भड़कीं बैडमिंटन खिलाड़ी

कमाल का डांस करते दिखे खिलाड़ी और रणवीर
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसमें रणवीर सिंह कंधे पर स्पीकर रखकर लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं खिलाड़ी कुमार भी उनके साथ ताल से ताल मिलाकर एकदम मगन होकर नाच रहे हैं। दोनों पाजामा टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों एक बिल्डिंग के आगे रुकते हैं, जहां लिखा है 'पावर हाउस, ट्रांसफार्मर 2'। वीडियो में दोनों की वाइब्स एक-दूसरे से मैच हो रही हैं।
विज्ञापन


खूबसूरत कैप्शन लिखकर दी मुबारकबाद
इसे साझा करते हुए अक्षय ने शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है 'उस शख्स को जन्मदिन मुबारक हो जो पावर हाउस है। उम्मीद है कि आपकी यह सकारात्मक संक्रामक ऊर्जा आपको हमेशा आगे बढ़ते रहने में मदद करती रहेगी। अपने दिन को खास अंदाज में एंजॉय करो। आपको खूब प्यार और दुआएं'। यह वीडियो दोनों के फैंस को खूब पसंद आ रहा है और कमेंट बॉक्स में मजेदार टिप्पणियां आ रही हैं।
विज्ञापन

Puranaanooru: सूर्या की नई फिल्म को लेकर सुधा कोंगरा ने खोला राज, 'पूरननूरु' में दिखेगा हिंदी विरोधी आंदोलन

फैंस को पसंद आया अक्षय कुमार का अंदाज 
एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय आप भी कम पावर हाउस नहीं हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उफ्फ, उफ्फ, एनर्जी के मामले में तो आप दोनों ही एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हो।' कुछ यूजर लिख रहे हैं 'आप दोनों एनर्जी का धमाकेदार पैक हो'। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'सरफिरा' है। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल', 'हॉउसफुल', 'स्काई फोर्स' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्में भी उनकी झोली में हैं।
Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई में दिखी गिरावट, ओपनिंग डे पर 'किल' ने की इतने करोड़ की कमाई
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें