फिल्म को लेकर अक्षय कुमार की सलाह
इससे पहले अक्षय कुमार ने रेडियो के जरिए लोगों से कहा था 'डॉक्टर की सलाह पर अपनी लाइफस्टाइल बदलें, किसी फिल्म स्टार की फिजिकल खूबियों को देखकर नहीं। एक्टर अक्सर वैसे नहीं होते जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं। कई तरह के फिल्टर और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें देखने के बाद, हम अपनी बॉडी बदलने के लिए गलत शॉर्टकट इस्तेमाल करने लगते हैं।'
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'भूत बांग्ला' में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय के अलावा इसमें वामिका गब्बी, असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और मिथुन चक्रवर्ती हैं।